7000mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिपसेट वाले Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट हुई कंफर्म

Realme ने पिछले हफ्ते ही Realme C100 5G स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च किया था, लेकिन अब रियलमी कंपनी इंडियन मार्केट में Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है, कंपनी ने रियलमी नारजो 100 लाइट 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को भी अनाउंस कर दिया है, स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है, चलिए स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन के लॉन्च डेट

रियलमी कंपनी Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट ऑफीशियली अनाउंस कर दी है, रियलमी नारजो 100 लाइट 5G स्मार्टफोन को 14 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने इस फोन की माइक्रोसाइट भी Amazon पर लॉन्च कर दि है, इसके अंदर 5G स्मार्टफोन को Amazon और ऑफलाइन स्टोर से आसानी से खरीदा जा सकेगा। इस रियलमी फोन को Frost Silver और Thunder Black कलर ऑप्शन के साथ पेश होने वाला है।

Realme Narzo 100 Lite 5G
Realme Narzo 100 Lite 5G/Photo Credit: Realme

Realme Narzo 100 Lite 5G डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस 5G स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 900nits पिक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट वाली 6.8 इंच की बड़ी डिस्पले मिलने वाली है, कंपनी द्वारा इसमें Smart Touch 2.0 फीचर देने वाली है जिससे इस फोन की स्क्रीन को गीले हाथों से भी आसानी से चलाया जा सकेगा, इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलने वाला है।

इस फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Realme UI 7.0 पर चलने वाला है, इसमें एंड्रॉयड V16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन 5,60,000 से भी ज्यादा AuTuTu स्कोर हासिल कर सकता है।

Realme Narzo 100 Lite 5G कैमरा और बैटरी

कैमरा फीचर्स की बात करें तो उसमें 13 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा मिलने वाले हैं, जोकि AI Smart Image Matting, AI Eraser 2.0 और Clear Face देसी फीचर्स के साथ मार्केट में आने वाला है। बैटरी की बात करें तो उसमें 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाने वाली है। इस शानदार स्मार्टफोन को डस्ट प्रूफ रखने के लिए IP64 रेटिंग का सपोर्ट दिया जाता है।

Also Read:- 50MP कैमरा और Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ Moto G Stylus 5G (2026) स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *