50MP कैमरा और Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ Moto G Stylus 5G (2026) स्मार्टफोन

Motorola कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Moto G Stylus 5G (2026) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, कंपनी ने मोटोरोला के इस नए वाले स्मार्टफोन को पिछले वाले मॉडल के मुकाबले अपग्रेड के साथ पेश किया है, कंपनी ने इसमें इन-बिल्ट एक्टिव स्टाइल्स दिया है, यह मोटरोला का 5G स्मार्टफोन 5200mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश हुआ है, चली इस स्मार्टफोन के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Moto G Stylus 5G (2026) स्पेसिफिकेशन

Moto G Stylus 5G (2026)स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.7 inch 1.5K pOLED
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 6 Gen 3
प्राइमरी कैमरा50MP+13MP
सेल्फी कैमरा32MP
बैटरी5200mAh
OSAndroid 16

डिस्प्ले: अगर इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 5000nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ पेश हुई है। इसकी स्क्रीन के साथ इसमें वाटर टच टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे इस स्मार्टफोन की स्क्रीन को गीले हाथों से भी आसानी से चलाया जा सकता है।

प्रोसेसर: प्रोसेसर के तौर पर इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 पर बेस्ट My UX पर चलता है।

प्राइमरी कैमरा: Moto G Stylus 5G (2026) स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके कैमरे के साथ आपको Super Zoom, Action Shot और Photo Enhancement Engine जैसे फीचर्स दिए गए हैं, इस फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से की जा सकती है।

सेल्फी कैमरा: अगर इसके फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है, जो ऑटो ग्रुप मोड सपोर्ट के साथ आता है।

बैटरी: मोटो कंपनी के इस पावरफुल स्मार्टफोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी दी जाती है।

अन्य फीचर्स: पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा करने के लिए IP68/IP69 राइटिंग सपोर्ट दिया जाता है, इस फोन में Google Gemini का इंटीग्रेशन भी मिल जाता है।

Moto G Stylus 5G (2026)
Moto G Stylus 5G (2026)/Photo Credit: Moto

Moto G Stylus 5G (2026) कीमत

मोटो ने Moto G Stylus 5G (2026) स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत USD 499.99 इंडियन रुपए के हिसाब से ₹46200 होते हैं, इस स्मार्टफोन की पहली सेल 16 अप्रैल से होगी, इस फोन को मोटरोला की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजॉन से खरीद सकते हो।

Also Read:- Ai+Nova Flip 5G होगा इंडिया का सबसे सस्ता Flip 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *