Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

रियलमी ने अपने यूजर को ध्यान में रखते हुए सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Realme C100 5G स्मार्टफोन दिया गया है, रियलमी C100 5G स्मार्टफोन को 7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और Smart Touch 2.0 फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है, आपको बता दें कि Realme C100 5G स्मार्टफोन को थाईलैंड के बाजार में लॉन्च किया गया है, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में रियलमी C100 5G स्मार्टफोन को अन्य बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा। आइए इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।
रियलमी c100 5G स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट के साथ थाईलैंड में लॉन्च किया गया है, स्मार्टफोन 4GB रैम और 6GB रैम सपोर्ट के साथ पेश हुआ है, जिसकी थाईलैंड कीमत 6999 थाईभाट जो इंडिया के हिसाब से तकरीबन 19,900 होते हैं, फोन को Sprouting Green और Blooming Purple कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

डिस्प्ले: इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 900 नीड्स ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट वाली 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, इसमें 720×1570 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया जाता है।
प्रोसेसर: इस फोन की प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ट Realme UI 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
प्राइमरी कैमरा: इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया जाता है, इसके अलावा इसके बैक पैनल पर AI लेस भी मिल जाता है। इसके बैक साइड पर LED फ्लैशलाइट दी गई है।
सेल्फी कैमरा: इसके सेल्फी कैमरे की बात करें तो उसके फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दिया जाता है।
बैटरी: Realme C100 5G स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है, जो 45W फास्ट चार्जिंग से चार्ज होता है। कंपनी द्वारा इसमें 6 साल की बैटरी हेल्थ दी गई है।
अन्य फीचर्स: पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा करने के लिए इसमें IP64 रेटिंग सपोर्ट दिया गया है, इसके अलावा इसमें Google Gemini जैसे कई अन्य AI फीचर्स दिए गए हैं।
Also Read:- Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, Flipkart पर प्रोडक्ट पेज हुआ लाइव