लॉन्च से पहले लीक हुई 7025mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले OPPO Find X9s स्मार्टफोन की कीमत

ओप्पो कंपनी भारतीय मार्केट में एक और जबरदस्त 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है, जिसका नाम OPPO Find X9s स्मार्टफोन है। ओप्पो फाइंड X9s 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। ओप्पो फाइंड x9s 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।

लॉन्च से पहले लीक हुई OPPO Find X9s की कीमत

टिप्स्टर Abhishek Yadav द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ओप्पो फाइंड X9s स्मार्टफोन की कीमत के बारे में जानकारी दी है, टिप्स्टर के अनुसार स्मार्टफोन इंडिया में 79,999 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि इस फोन की कीमत इसके लॉन्च होने के बाद ही आने वाली है।

OPPO Find X9s लीक स्पेसिफिकेशन

टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 नीड्स HBM ब्राइटनेस के साथ 6.59 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले हो सकती है, डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटक्शन दिया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर आधारित होगा।

फोन के प्रोसेसर सपोर्ट की बात करें तो इसमे MediaTak का Dimensity 9500s ऑक्टा कोर प्रोसेसर हो सकता है। जो LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7025mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

लीक रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड पर मिलने वाला है।

ओप्पो फाइंड x9s 5G स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए IP68/69 रेटिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Dual Stereo Speakers, और Bluetooth 6.1 जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

OPPO Find X9s लॉन्च डेट

ओप्पो फाइंड X9s स्मार्टफोन को 21 मई 2026 को लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो कंपनी ने अधिकारी घोषणा भी कर दी है, ओप्पो फाइंड x9s स्मार्टफोन को ओप्पो इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से सीधा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:- iQOO 16 स्मार्टफोन के प्राइमरी कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा डीटेल्स हुई लीक, जाने कैसा होगा कैमरा

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *