Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

ओप्पो कंपनी जल्द ही अपनी नई सीरीज ‘Find X10‘ को मार्केट में लॉन्च करने वाली है, फिलहाल ओप्पो कंपनी इस सीरीज पर काम कर रही है इस सीरीज के अंदर कंपनी OPPO Find X10 5G, OPPO Find X10 Pro 5G, OPPO Find X10 Pro Max 5G, OPPO Find X10 Ultra 5G और OPPO Find X10s 5G जैसे मॉडल मार्केट में ला सकती है। लेकिन फिलहाल ओप्पो फाइंड X10 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। स्मार्टफोन को कंपनी अक्टूबर महीने में लॉन्च कर सकती है। चलिए फोन की अन्य डिटेल जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Weibo’ पर टीपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा एक पोस्ट साझा की गई है। जिसमें ओप्पो फाइंड X10 स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है, हालांकि डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया गया। लेकिन पहले लीक हुई स्पेसिफिकेशन को देखते हुए बताया जा रहा है, कि ओप्पो फाइंड X10 स्मार्टफोन हैं। डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि 3nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी फिलहाल टेस्टिंग में है।

डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार ओप्पो फाइंड X10 स्मार्टफोन 6.59 इंच की 1.5K LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट मिल जाएगी। प्रोसेसर के तौर पर स्मार्टफोन में 3nm MediaTek Dimensity 9500 Plus ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल सकता है। फोन को पावर देने के लिए ओप्पो फाइंड X10 स्मार्टफोन में 8000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है।
फोन के कैमरा माड्यूल की बात की जाए तो इसमें लीक रिपोर्ट के अनुसार OPPO Find X10 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सैमसंग का नया सेंसर के साथ आ सकता है। जबकि इसमें 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा इसके अलावा 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा हो सकते हैं।
लीग रिपोर्ट की माने तो स्मार्टफोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा पानी और धूल से बचने के लिए और कस्टमाइजेबल AI बटन दिए जा सकते हैं।
फिलहाल ओप्पो फाइंड X10 स्मार्टफोन के बारे में कंपनी की तरफ से कोई भी जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। तो यह नहीं कह सकते कि ओप्पो फाइंड X10 5G स्मार्टफोन में यही वाले फीचर्स होंगे। बस यह एक लिक रिपोर्ट है।
यह भी पढ़ें:- Honor 600 Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 16GB RAM
Trending now