Honor 600 Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 16GB RAM

ऑनर कंपनी ने अपने होम मार्केट चीन में Honor 600 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले ऑनर कंपनी ने ऑनर 600 प्रो 5G स्मार्टफोन को मलेशिया मार्केट में लॉन्च किया था। लेकिन ऑनर कंपनी ने चीन में लॉन्च हुए ऑनर 600 प्रो 5G स्मार्टफोन को पहले लॉन्च हुए मलेशिया मार्केट के ऑनर 600 प्रो स्मार्टफोन से काफी अलग रखा है, चीन में लॉन्च हुए स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन भी काफी अलग है। चीन में इस फोन को 8000mAh बैटरी और 16GB तक रैम के साथ पेश किया गया है, स्मार्टफोन की अन्य डिटेल आप नीचे जान सकते हैं।

Honor 600 Pro डिजाइन

पहले मलेशिया में लॉन्च हुए ऑनर 600 प्रो 5G स्मार्टफोन को रैक्टेंगल शेप कैमरे के साथ पेश किया गया था जो लगभग iPhone 17 Pro जैसा दिखाई दे रहा था। जबकि चीन में लॉन्च हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन ऑनर 600 प्रो 5G को पिल शेप कैमरा माड्यूल के साथ पेश किया गया है। जो लगभग iPhone Air जैसा दिखाई देता है। इसमें सभी कैमरा माड्यूल होरिजेंटल में दिखाई देते हैं।

Honor 600 Pro
Honor 600 Pro/Photo Credit: Honor

Honor 600 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

ऑनर 600 प्रो 5G स्मार्टफोन को 6.57 इंच की डिस्प्ले के साथ लाया गया है, जो 1.5k AMOLED पैनल के साथ आती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2728×1264 रेजोल्यूशन, 8000 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया जाता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन के कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 200 मेगापिक्सल का OIS सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ आता है जबकि इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा f/2.8 अपर्चर के साथ मिल जाता है। फोन क्यों फ्रंट साइड से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTak का Dimensity 8550 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, फोन में ग्राफिक्स के लिए Mail-G720 MC8 मिल जाता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट MagicOS 10 के साथ लाया गया है।

फोन के पावर बैकअप की बात की जाए तो इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसको जल्दी चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जर सपोर्ट दिया जाता है, इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है, जिससे आप किसी अन्य स्मार्टफोन को भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

ऑनर 600 प्रो 5G स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP68, IP69, IP69K रेटिंग का इस्तेमाल किया गया है, वही कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 6, इंफ्रारेड और OTG जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं।

Honor 600 Pro
Honor 600 Pro/Photo Credit: Honor

Honor 600 Pro स्मार्टफोन की कीमत

वेरिएंटचीन कीमतइंडिया कीमत
12GB+256GB3899 युआन54,650 रुपए
12GB+512GB4299 युआन60,200 रुपए
16GB+512GB4699 युआन65,799 रुपए

ऑनर 600 प्रो 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा गया है। स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज को चीन मार्केट में 3899 युआन (लगभग 54,650 रुपए) की कीमत के साथ पेश किया गया है जबकि 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 4299 युआन (इंडिया के 60,200 रुपए) के लगभग लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के टॉप वैरियंट को 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जो 4699 युआन (यानी की 65,799 रुपए) की कीमत के साथ पेश हुआ है।

यह भी पढ़ें:- 16GB RAM, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ OPPO Reno 16 Pro स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *