Leica कैमरा और 7000mAh बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च हुआ Xiaomi 17T मिलेगा 120X कैमरा जूम

Xiaomi कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। शाओमी 17T 5G स्मार्टफोन को 7000mAh की बड़ी बैटरी और Leica कैमरा क्वालिटी के साथ लॉन्च किया गया है। शाओमी कंपनी इंडियन मार्केट में Xiaomi 17T को 4 जून को लॉन्च करने वाली है। इंडिया लॉन्च से पहले शाओमी 17T स्मार्टफोन को मलेशिया में लॉन्च किया गया है। शाओमी 17T 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 17T डिस्प्ले

शाओमी 17T 5G स्मार्टफोन में 6.59 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K Crystal AMOLED डिस्प्ले है, इसके डिस्प्ले के साथ 2756×1268 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 460 PPI का पिक्सल डेंसिटी, 3500 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डेमिंग सपोर्ट दिया जाता है। वही स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटक्शन सपोर्ट दिया जाता है। फोन की स्क्रीन पर इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है।

Xiaomi 17T कैमरा

शाओमी 17T 5G स्मार्टफोन को मार्केट में Leice कैमरा सपोर्ट के साथ लाया गया है, इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का OIS सेंसर सपोर्ट के साथ प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा जो 5x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सपोर्ट मिल जाता है। फोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा दिया गया है। फोन में 120X AI Ultra Zoom सपोर्ट दिया जाता है, जिससे आप हाई क्वालिटी में वीडियो और फोटो खींच सकते हैं।

Xiaomi 17T
Xiaomi 17T/Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17T प्रोसेसर

शाओमी 17टी 5G स्मार्टफोन को मलेशिया में MediaTak Dimensity 8500 Ultra ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Arm Mali-G720 MC8 मिल जाता है। शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश हुआ है, जो HyperOS के साथ काम करता है।

Xiaomi 17T बैटरी

फोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जाती है। जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया जाता है। कंपनी ने इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है, जिससे आप किसी अन्य स्मार्टफोन को भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

Xiaomi 17T कीमत

शाओमी 17टी 5G स्मार्टफोन को मलेशिया में 12GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जिसके कीमत 749 यूरो (तकरीबन 83,400 रुपए) रखी गई है। स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसमें वॉयलेट, ब्लैक, ओपल व्हाइट और ब्लू जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं।

यह भी पढ़ें:- 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है OPPO Find X10 स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *