Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वनप्लस कंपनी अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T अगले हफ़्ते चीन में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भी स्टार्ट कर दी है। वनप्लस कंपनी का यह अपकमिंग फोन 7000mAh की पावरफुल बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस अपकमिंग हैंडसेट के स्टोरेज वेरिएंट के साथ-साथ इसके कलर ऑप्शंस भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए इसकी पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।
वनप्लस कंपनी ने यह ऑफीशियली अनाउंस कर दिया है की OnePlus 15T स्मार्टफोन को चीन में 24 मार्च को शाम 7:00 बजे (भारतीय सामान अनुसार 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कंपनी की ऑफीशियली वेबसाइट से की जा सकती है साथ ही कंपनी ग्राहकों को 4,000 रुपए तक के वायरलेस हेडफोन फ्री में देगी।

OnePlus 15T स्मार्टफोन को चीन में पांच कंफीग्रेशन के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसमें 12GB रैम+256GB स्टोरेज, 12GB रैम+512GB स्टोरेज, 16GB रैम+256GB स्टोरेज, 16GB रैम+512GB स्टोरेज और 16GB रैम+1TB स्टोरेज ऑप्शन शामिल होंगे। वही इस फोन को चीनी बाजार में Relaxing Matcha, Healing White Chocolate और Pure Cocoa जैसे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।
डिस्प्ले: आगामी वनप्लस 15T स्मार्टफोन में 6.32 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले मिल सकती है जो 1.1mm Slim Bezels के साथ आ सकती है। इस फोन की डिस्प्ले में 1.5K रेजोल्यूशन, 165Hx रिफ्रेश रेट और IP66+IP68+IP69+IP69K वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

प्राइमरी कैमरा: बात करें अगर इस फोन के कैमरा सेटअप की तो इसमें बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 3.5x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप तेल फोटो कैमरा दिया जा सकता है।
सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फ्रंट वाली साइट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की संभावना है।
बैटरी: वनप्लस कंपनी के इस अपकमिंग फोन में 7500mAh की दमदार बैटरी देखने को मिल सकती है जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वॉयरलैस चार्जिंग के साथ बायपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी।
प्रोसेसर: कंपनी ने यह पहले ही कंफर्म कर दिया था की वनप्लस के इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर वर्क करेगा।