Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

सैमसंग कंपनी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को लगातार विस्तार करने में लगी हुई है। कंपनी अब भारतीय बाजार में अपना एक और नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसका नाम Samsung Galaxy A57 होगा। इस स्मार्टफोन को लेकर लगातार रेंडर्स लीक हो रहे हैं बताया जा रहा है कि यह फोन Vivo V70 और OPPO Reno 15 को ऑफलाइन मार्केट में टक्कर देगा। सोशल मीडिया पर इस फोन के स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं, तो चलिए इस डिटेल से जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर संजू चौधरी ने Samsung Galaxy A57 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। टिपस्टर के अनुसार इस अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस फोन का वजन 179 ग्राम हो सकता है। वही लीक रिपोर्ट के अनुसार पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए इस फोन में IP68 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा।
Galaxy A57 to rival Vivo V70 & Reno 15 in the offline market!
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) March 18, 2026
• 6.7” 120hz FHD+ flat AMOLED
• Exynos 1680, UFS 3.1
• 5000mAh + 45W
• 50MP (f/1.8) main+ 12MP (123°) UW + 5MP macro
• 12MP (f/2.2) front
• 6.9mm | 179 grams
• IP68
Guess the price! pic.twitter.com/JwQQiyiyfX
लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में एंट्री मार सकता है। इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट साइड पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद होने की उम्मीद है।
टिपस्टर के अनुसार अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी A57 स्मार्टफोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग एक्सीनोस 1680 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें UFS 3.1 स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है। बात करें अगर इस फोन की बैटरी की तो इसमें पावर सप्लाई के लिए 5000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

हालांकि सैमसंग कंपनी ने अभी तक Samsung Galaxy A57 की लॉन्चिंग डेट और कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन टिपस्टर और एक्सपर्ट की माने तो इस सैमसंग स्मार्टफोन को कंपनी इसी महीने भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है वहीं इसकी कीमत को लेकर ऐसी उम्मीद है कि यह फोन 45 हजार से 50 हजार रुपए की कीमत के बीच इंडियन मार्केट में पेश किया जा सकता है।
Also Read:- 12GB RAM और 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ POCO X8 Pro 5G स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स