Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने अपकमिंग OnePlus 15T स्मार्टफोन का चीन में फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। यह स्मार्टफोन चीन में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन को इंडिया में OnePlus 15s के नाम से लांच किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इस अपकमिंग वनप्लस स्माटफोन की स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस वनप्लस फोन के स्पेसिफिकेशंस सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं। तो चलिए इस डिटेल के साथ जानते हैं।
वनप्लस कंपनी ने चीन में अपने अपकमिंग OnePlus 15T स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। वही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर Ahsan ने एक ट्वीट के जरिए इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। टिपस्टर के अनुसार वनप्लस 15टी स्मार्टफोन में 6.32 इंच की 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही फोन में अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है।
OnePlus 15T Official First Look Unveiled In China
— Ahsan (@AhsanKharbai) March 9, 2026
📱 6.32-inch 1.5K Flat Display
🔄 165Hz Refresh Rate
⚡ Snapdragon 8 Elite Gen 5
💾 UFS 4.1 Storage
📸 50MP Main Camera (1/1.56" sensor)
🔭 50MP Samsung JN5 Telephoto (3.5x Optical Zoom)
🔍 Up to 120x Digital Zoom
🔋 7500mAh… pic.twitter.com/PQy1vqqz1J
लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस 15T स्मार्टफोन में बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN5 टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन के कैमरे में 120x तक डिजिटल जूम और 3.5x ऑप्टिकल जूम मिल सकता है।
OnePlus 15T अपकमिंग फोन में 7500mAh की दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वॉयरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम हो सकती है। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस के इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि OnePlus 15T स्मार्टफोन को कंपनी चीन में IP66+IP68+IP69+IP69K वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ लॉन्च कर सकती है। लेकिन टिपस्टर की माने तो यह स्मार्टफोन इंडिया में भी जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इंडिया में यह फोन OnePlus 15s नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
Also Read:- OPPO Find X9 Ultra में मिल सकता है 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च