लॉन्च से पहले लीक हुई Motorola Edge 70 Pro Plus की कीमत, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ इस दिन होगा लॉन्च

मोटोरोला कंपनी अपना पावरफुल स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro Plus को 4 जून 2026 को लॉन्च करने वाली है, लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन की कीमत लीक हो गई है, इससे पहले मोटोरोला कंपनी ने स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे दी थी। स्मार्टफोन मार्केट में 50MP सेल्फी कैमरा, 6500mAh की पावरफुल बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर के साथ आने वाला है। चलिए लीक हुई स्मार्टफोन की कीमत के बारे में जानते हैं।

Motorola Edge 70 Pro Plus लीक कीमत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर संजू चौधरी ने मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस स्मार्टफोन की कीमत को साझा किया है। संजू चौधरी के अनुसार स्मार्टफोन को 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में लाया जाएगा। जिसकी कीमत 47,999 रुपए पर रखी जा सकती है।

Motorola Edge 70 Pro Plus स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50X सुपर जूम, 3.5X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट दी जाती है। जबकि फोन के फ्रंट साइड पर कैलीपर वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा ऑटो फोकस के साथ दिया जाएगा।

फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 6.8 इंच की Extreme AMOLED डिस्प्ले दी जाती है। डिस्प्ले के साथ 1272×2772 पिक्सल रेजोल्यूशन, 5200 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 144 Hz रिफ्रेश रेट और 360 Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है।

Motorola Edge 70 Pro Plus
Motorola Edge 70 Pro Plus/Photo Credit: Motorola

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTak Dimensity 8500 Extreme ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया जाएगा। कंपनी इसमें 6500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दे सकती है, जो 90W Turbo Power चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला है, इसके अलावा इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग, 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W रिवर्स रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Motorola Edge 70 Pro Plus लॉन्च डेट

मोटोरोला कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दिया है, कि Motorola Edge 70 Pro Plus स्मार्टफोन को 4 जून 2026 दोपहर 12:00 बजे लॉन्च करने वाली है, फोन का प्रोडक्टपेज फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है, स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की ऑफिशल वेबसाइट और अन्य डिटेल से खरीदा जा सकेगा। इस शानदार 5G स्मार्टफोन को PANTONE Stormy Sea, PANTONE Chicory Coffee और PANTONE Zinfandel जैसे कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है।

यह भी पढ़ें:- इंडिया लॉन्च से पहले लीक हुई Xiaomi 17T फोन की कीमत, 50MP Leica कैमरे के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *