इंडिया लॉन्च से पहले लीक हुई Xiaomi 17T फोन की कीमत, 50MP Leica कैमरे के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Xiaomi इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T 5G को जल्द लॉन्च करने वाली है, इंडिया लॉन्च से पहले शाओमी 17टी स्मार्टफोन की कीमत सामने आ गई है, इंडिया में इस फोन को 6500 में बैटरी और 50 मेगापिक्सल Leica कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन की कीमत स्पेसिफिकेशन और लॉन्च के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।

Xiaomi 17T स्मार्टफोन की लीक हुई कीमत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिप्स्टर अभिषेक यादव एक पोस्ट साझा की है जिसमें शाओमी 17T स्मार्टफोन की कीमत के बारे में जानकारी दिए, अभिषेक यादव के द्वारा इंडिया में Xiaomi 17T 5G स्मार्टफोन को 65,999 रुपए की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है, जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में होगा। इसके अलावा इसमें 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज भी दिया जाएगा। जिसकी कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

Xiaomi 17T स्मार्टफोन की लॉन्च डेट

शाओमी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दिया है कि शाओमी 17टी 5G स्मार्टफोन को 4 जून को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी 17टी 5G स्मार्टफोन को अमेजॉन, शाओमी इंडिया और अन्य डिटेल से आसानी से खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi 17T
Xiaomi 17T/Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17T लीक स्पेसिफिकेशन

शाओमी 17टी 5G स्मार्टफोन को इंडिया में MediaTek Dimensity 8500 ultra ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है, जो LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएगा।

फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें Leica कैमरा सेटअप मिलने वाले हैं, इसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5X डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से की जा सकती है। इस के कैमरे के साथ 120X AI जूम सपोर्ट दिया जाता है।

लीक रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 2000 नीड्स HBM ब्राइटनेस वाली 6.59 इंच की LTPS डिस्प्ले जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगी। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन दिया जा सकता है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसमें डुएल स्पीकर, Dolby Vision, NFC, eSIM और Wi-Fi 6E जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:- Vivo S60 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलता हैं 50MP सेल्फी कैमरा, 16GB RAM और 7200mAh बैटरी

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *