50MP Selfie कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 16 5G स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स

हुआवई कंपनी ने चीन मार्केट में अपनी नई सीरीज ‘Nova 16’ को लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज के अंतर्गत Huawei Nova 16 5G, Huawei Nova 16z 5G, Huawei Nova 16 Pro 5G और Huawei Nova 16 Ultra 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। हम इस आर्टिकल के माध्यम से Huawei Nova 16 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और फीचर्स की जानकारी देंगे।

Huawei Nova 16 5G स्मार्टफोन की कीमत

Huawei Nova 16 स्मार्टफोन को तीन मार्केट में तीन वेरिएंट के साथ लाया गया है। 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2999 CNY तकरीबन (इंडिया के 41,999 रुपए) 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज की चीन कीमत 3499 CNY (इंडिया कीमत 49,000 रुपए) जब की इस के टॉप वैरियंट की कीमत 3999 CNY (लगभग 56,000 रुपए) जो 12GB रैम और 1TB स्टोरेज में मिलता है। इस फोन को चीन से White, Sky Blue और Starry Black कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

Huawei Nova 16 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

हुआवई नोवा 16 5G स्मार्टफोन में 6.68 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी जाती है, जो 1280×2800 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PVM डिमिंग और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। इस फोन में स्क्रीन प्रोटक्शन दिया गया है इसमें aluminosilicate ग्लास डिस्प्ले पर दिया गया है। इसके साथ इसमें आंखों को बचाने के लिए AI-powered intelligent eye प्रोटेक्शन दिया गया है।

Huawei Nova 16 5G
Huawei Nova 16 5G/Photo Credit: Huawei

हुआवेई के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को Kirin 9010S ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में लाया गया है। जबकि स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया गया है, जो HarmonyOS 6.1 के साथ मिलकर कार्य करता है।

हुआवेई नोवा 16 5G में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जाता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ दिया जाता है, जबकि इसमें 3.3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जाता है, जो f/2.6 अपर्चर के साथ आता है। वही फोन के सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है।

Huawei Nova 16 5G
Huawei Nova 16 5G/Photo Credit: Huawei

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है। Huawei Nova 16 मोबाइल को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए IP65 रेटिंग दी जाती है। फोन में 4G, 5G कनेक्टिविटी ब्लूटूथ 6.0, Wi-fi 7, Dual SIM, USB Type-C और NFC जैसे फीचर इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- लॉन्च से पहले लीक हुई Motorola Edge 70 Pro Plus की कीमत, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *