Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

मोटोरोला कंपनी भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ को जल्द लॉन्च करने वाली है, लॉन्च से पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन माइक्रोसाइट अपडेट की है, जिसमें मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स, कलर ऑप्शन और डिजाइन के बारे में जानकारी दी गई है। फिलहाल कंपनी ने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट के बारे में नहीं बताया है, लेकिन जल्दी स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी आ जाएगी।
मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस स्मार्टफोन के डिजाइन की बात की जाए तो इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन जैसी होने वाली है। Motorola Edge 70 Pro+ लेटेस्ट स्मार्टफोन में स्क्वायर शेप कैमरा माड्यूल पीछे की तरफ और फ्रंट साइड पर सेल्फी कैमरा होने वाला है। जबकि फोन की फ्रंट साइड पर कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगी। फोन के दाएं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन देखने को मिल जाएंगे। फोन के बाई तरफ भी एक बटन दिया गया है, लेकिन इसके बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है, कि इस बटन का क्या काम है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव पहले ही हो चुकी थी। जिसको कंपनी ने अब अपडेट किया है, जिसमें बताया गया है, कि स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेंगे, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा जो Sony LYT-710 सेंसर सपोर्ट के साथ होगा। इस कमरे के साथ 50X डिजिटल जूम सपोर्ट दिया जा सकता है।
कंपनी ने यह भी बताया है, कि इसके कमरे में ऐसा सेंसर दिया जाएगा जो 81mm फॉक्स सपोर्ट करेगा। जिससे स्मार्टफोन से अच्छी क्वालिटी में फोटो खींची जा सकेगी। फोन के कैमरे के साथ 3.5 डिग्री OIS सेंसर भी मिलने वाला है।

मोटरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ लाया जाएगा। जो PANTONE Zinfandel, PANTONE Chicory Coffee और PANTONE Stormy Sea कलर ऑप्शन के साथ आने वाला है। स्मार्टफोन इन तीनों कलर वेरिएंट में अलग-अलग प्रीमियम फिनिश देखने को मिलने वाली है। फोन Twill-inspired Finish, Satin-luxe finish और Sculpted Wood Finish फिनिशिंग के साथ आ सकता है।
यह भी पढ़ें:- Vivo X300 FE 5G Vs OPPO Find X9s 5G कौन सा फोन खरीदने के लिए है बेस्ट, देखें कंपैरिजन