Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

पिछले महीने ही इंडिया में मोटोरोला कंपनी ने अपना शानदार स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro को पेश किया था। अब मोटोरोला Motorola Edge 70 Pro Plus स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। कंपनी की तरफ से स्मार्टफोन की माइक्रो साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दी गई है। इसके साथ ही स्मार्टफोन की डिजाइन और स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स सामने आए हैं। चलिए जानते हैं, स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन के बारे में।
मोटोरोला कंपनी ने मोटोरोला ऐज 70 प्रो+ स्मार्टफोन की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दी है। जहां से पता चलता है कि स्मार्टफोन जल्दी इंडिया मार्केट में लॉन्च होगा। इसके साथ ही मोटोरोला कंपनी इस फोन की लॉन्च डेट भी जल्द ही अनाउंस करने वाली है। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा जिसमें Satin-Luxe Finish, twill-inspired Finish और Sculpted Wood Finish कलर ऑप्शन में आएगा।
वैसे तो मोटोरोला कंपनी ने इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट की माने तो स्मार्टफोन को इंडिया में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जा सकता है। जबकि फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कैमरा दिया जा सकता है।

अगर हम Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो फोन में 5200 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच की 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिल जाती है। मोटोरोला ऐज 70 प्रो 5G स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए IP68/69 रेटिंग सपोर्ट मिल जाता है।
मोटरोला एज 70 प्रो 5G स्मार्टफोन को इंडिया में MediaTek Dimensity 8500 Extreme ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया था। उम्मीद है कि मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन को भी इसी प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी, जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 90W Turbo Power चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है।
यह भी पढ़ें:- जल्द लॉन्च होंगे Honor 600 5G और Honor 600 Pro 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 8600mAh की बड़ी बैटरी
Trending now