Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OPPO कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन OPPO Find X9s 5G को हाल ही में लॉन्च किया है, स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरे के साथ पेश किया गया है, इसके अलावा स्मार्टफोन में 7025mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। आज हम आपको Vivo X300 FE 5G Vs OPPO Find X9s 5G स्मार्टफोन के कंपैरिजन के बारे में बताने वाले हैं, स्मार्टफोन के फीचर्स मैं अंतर और कीमत एक जैसी चलिए इन दोनों स्मार्टफोन के कंपैरिजन के बारे में डिटेल से जानते हैं।
ओप्पो के लेटेस्ट स्मार्टफोन ओप्पो फाइंड x9s 5G स्मार्टफोन को 6.59 इंच की Full HD+ LTPS AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, इसकी डिस्प्ले के साथ 2760×1256 पिक्सल रेजोल्यूशन, 3600 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 460 PPI पिक्सल डेंसिटी, 20:9 एस्पेक्ट रेशों और स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन सपोर्ट दिया जाता है।
जबकि वीवो X300 5G स्मार्टफोन में 5000 नीड्स पिक ब्राइटनेस वाली 6.31 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाती है, इसकी डिस्प्ले पंच होल डिस्प्ले होती है, इसमें HDR 10+ सपोर्ट दिया जाता है, स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 2640×1216 पिक्सल रेजोल्यूशन और 460 PPI पिक्सल डेंसिटी दिया जाता है।
OPPO Find X9s 5G स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें MediaTak Dimensity 9500s ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है, जो LPDDR5X RAM के साथ आता है, इसमें ग्राफिक्स के लिए इमारतलिस-G925 MC12 ग्राफिक सपोर्ट मिल जाता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लाया गया है, जो ColorOS पर काम करता है।
जबकि Vivo X300 FE 5G स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, इसमें LPDDR5X RAM सपोर्ट मिलता है, ग्राफिक्स के लिए Adreno 829 मिल जाता है। वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन को मार्केट में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है जो OriginOS के साथ मिलकर काम करता है।
ओप्पो फाइंड x9s 5G स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है, इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 700 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा Samsung S5KJN5 सेंसर के साथ मिलता है, जबकि इसमें 120X डिजिटल जूम और 3X ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा Sony LYT 600 सेंसर के साथ मिल जाता है।
कैमरे के साथ फ्लैशलाइट डिजिटल जूम ऑप्टिकल जूम, Video HDR, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और Video Pro Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं।फोन से अच्छी क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ दिया जाता है। सेल्फी कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं।
जबकि वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाते हैं जिसमें f/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony IMX921 सेंसर के साथ मिलता है, जबकि इसमें 3X ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा f/2.65 अपर्चर और Sony IMX882 सेंसर के साथ मिलता है।
इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया जाता है। इसमें आपको ड्यूल एलईडी फ्लैशलाइट दी जाती है इसके कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकतेहैं। सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए फ्रंट साइड पर स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला कैमरा दिया जाता है।
ओप्पो फाइंड x9s 5G स्मार्टफोन 7025mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन को 20% से 100% चार्ज होने में 55 मिनट का समय लगता है।
जबकि वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन 6500mAh की लिथियम आयन बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है स्मार्टफोन को 41 मिनट में 20% से 100% चार्ज किया जा सकता है।
ओप्पो फाइंड x9s 5G स्मार्टफोन को डस्ट और पानी से बचने के लिए IP66+IP68+IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाती है, कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम, 4G, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 7, Hotspot, Bluetooth 6.1, USB Type-C पोर्ट और ऑन स्क्रीन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिल जाते हैं।
जबकि वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन में IP68+IP69 रेटिंग सपोर्ट दिया गया है जिससे इस स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से बचा सकते हैं, कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन को 1.5 मीटर गहरी पानी में 30 मिनट तक रखने के बाद भी स्मार्टफोन स्मूथ चलेगा। कनेक्टिविटी के बात करें तो इसमें ड्यूल सिम, USB Type-C, Wi-Fi 4, NFC, IR Blaster, Bluetooth 6.0 और फोन स्क्रीन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स इस स्मार्टफोन में दिए गए हैं।
| वेरिएंट | OPPO Find X9s 5G | Vivo X300 FE 5G |
|---|---|---|
| 12GB+256GB | ₹79,999 | ₹79,999 |
| 12GB+512GB | ₹89,999 | ₹89,999 |
अगर दोनों स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन की कीमत लगभग सेम है। वीवो X300 FE 5G और ओप्पो फाइंड X9s 5G स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपए रखी गई है, दोनों स्मार्टफोन के 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपए रखी गई है।
यह भी पढ़ें:- भारत में लॉन्च हुआ Realme 16T 5G फोन, 50MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ रियलमी का नया 5G स्मार्टफोन