Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

लगातार चर्चा में आ रहे iQOO 15T स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गई है। कंपनी की तरफ से पहले ही स्मार्टफोन के कई फीचर्स लीक कर दिए गए हैं, यह iQOO का अपकमिंग स्मार्टफोन उन यूजर के लिए काफी शानदार होने वाला है, जो गेमिंग के लिए स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। क्योंकि इस बार कंपनी इस स्मार्टफोन में नया MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर के साथ आने वाला है। जो गेमिंग के लिए काफी शानदार होने वाला है। iQOO 15T स्मार्टफोन के फीचर्स और लॉन्च डेट आगे देख सकते हैं।
iQOO कंपनी ने आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है, कंपनी की तरफ से आई रिपोर्ट में बताया गया है कि iQOO 15T स्मार्टफोन को चीन में 20 मई 2026 शाम 7:00 बजे पेश किया जाएगा। आइकू 15T 5G स्मार्टफोन को Legend Edition, Qingyun और Track Edition कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा।

आइकू 15T स्मार्टफोन को 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। जबकि इसके फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा दिया जा सकता है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसमें Q3 Gaming चिप मिलने वाली है।
स्मार्टफोन में 6.82 इंच की 2K flat डिस्प्ले दी जाएगी। जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है। कंपनी इस अपकमिंग स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग पर बेस्ट OriginOS 6 के साथ लाने वाली है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 100W वाइड चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।
iQOO 15T स्मार्टफोन को 3D अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लाया जाएगा। स्मार्टफोन को पानी की बूंदो से बचने के लिए IP68/69 रेटिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसमें ब्लूटूथ 6.0 और वाई-फाई 7 जैसे फीचर्स भी मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:- 16GB RAM, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Sony Xperia 1 VIII स्मार्टफोन