Honor X80 Pro Max में मिलेगी 10000 nits पिक ब्राइटनेस डिस्पले और 11000mAh की बड़ी बैटरी, डीटेल्स लीक

Honor ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max की लॉन्च डेट हाल ही में आधिकारिक तौर पर कंफर्म की थी। ब्रांड के अनुसार फोन 22 जून को लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी की तरफ से नई जानकारी सामने आई है, जिसमें ब्रांड ने कंफर्म किया है, कि फोन में 10000 nits पिक ब्राइटनेस दी जाएगी। जो दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा फोन में 11000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी इसकी जानकारी कंपनी ने पहले शेयर कर दी थी। फोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।

Honor X80 Pro Max में मिलेगी 10000 निट्स पिक ब्राइटनेस

ब्रांड की तरफ से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें फोन के डिस्प्ले के बारे में जानकारी दी गई है। ब्रांड के अनुसार Honor X80 Pro Max में 10000 nits पिक ब्राइटनेस वाली 6.8 इंच की 1.5K डिस्प्ले होगी जो 1280×2788 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फोन में 1.3mm बेजल्स फोन के चारों तरफ दिए जाते हैं।

Honor X80 Pro Max
Honor X80 Pro Max/Photo Credit: Honor

Honor X80 Pro Max में 11000mAh की बैटरी

ऑनर X80 प्रो मैक्स 5G स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 11000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यानी की ऑनर का ही स्मार्टफोन सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होने वाला है। इस अपकमिंग फोन की मोटाई 8.08mm और फोन का भजन 203 ग्राम है।

Honor X80 Pro Max
Honor X80 Pro Max/Photo Credit: Honor

Honor X80 Pro Max स्मार्टफोन की डिटेल्स

फोन के कैमरा डीटेल्स की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का OIS सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा इसके अलावा फोन के फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा होने वाला है।

Honor X80 Pro Max स्मार्टफोन को मार्केट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जैन 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। फोन में सिक्योरिटी पर्पज के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वही फोन को धूल मिट्टी और बारिश के पानी से बचने के लिए IP66+IP68+P69+P69K water रेजिस्टेंस सपोर्ट दिया जाता है।

ऑनर का ही है पावरफुल स्मार्टफोन काफी शानदार डिजाइन और मजबूती के साथ आने वाला है। कंपनी के अनुसार ऑनर x80 प्रो मैक्स फोन SGS Gold Label Five – Star Drop Resistance सर्टिफिकेशन दिया गया है। यानी कि फोन को 3 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी स्मार्टफोन सुरक्षित रहने वाला है। इसके अलावा ऑनर कंपनी फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट सर्विस भी देने वाली है।

Honor X80 Pro Max इस दिन होगा लॉन्च

ऑनर कंपनी ने ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर पहले ही कंफर्म कर दीया था। ब्रांड का यह स्मार्टफोन 22 जून 2026 शाम 7:00 बजे चीन में लॉन्च किया जाएगा। इंडिया में इसकी लाइव स्ट्रीम 4:30 पर देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें:- 50MP कैमरा, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 100W HyperCharge वाला 5G स्मार्टफोन REDMI Turbo 5 इंडिया में लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *