50MP कैमरा, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 100W HyperCharge वाला 5G स्मार्टफोन REDMI Turbo 5 इंडिया में लॉन्च

Redmi कंपनी ने इंडियन मार्केट में REDMI Turbo 5 को लॉन्च किया है। फोन को शानदार डिजाइन के साथ मार्केट में लाया गया है, इसमें 7540mAh की बड़ी बैटरी, Dimensity 8500 अल्ट्रा चिपसेट और 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। रेडमी का यह फोन उन यूजर के लिए काफी शानदार होने वाला है, जो गेमिंग, लंबी बैटरी बैकअप और शानदार डिजाइन के लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। फोन के सभी स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता के बारे में नीचे डिटेल से जान सकते हैं।

REDMI Turbo 5 स्मार्टफोन के डिजाइन

रेडमी टर्बो 5 5G को काफी प्रीमियम डिजाइन के साथ लाया गया है, मोबाइल को एयरोस्पेस ग्रेड मेटल फ्रेम पर बनाया गया है। फोन के दोनों तरफ ग्लास फिनिश मिल जाता है। मोबाइल की मोटाई 8.18mm और फोन के बैक पैनल पर कैमरे के साथ Redmi Pixel Matrix रिंग लाइट दी गई है जो नोटिफिकेशन गेमिंग म्यूजिक और कॉल आने पर अलग-अलग रंगों मैं दिखाई देती है। फोन के बैक साइड पर दो कैमरा माड्यूल दिए गए जबकि फोन के साइड में वॉल्यूम कम या ज्यादा करने का बटन और ऑन ऑफ का बटन दिया गया है।

REDMI Turbo 5
REDMI Turbo 5/Photo Credit: REDMI

REDMI Turbo 5 स्मार्टफोन में मिलती है शानदार बैटरी

रेडमी टर्बो 5 5G स्मार्टफोन शक्तिशाली बैटरी के साथ आता है, इसमें 7540mAh की शानदार बैटरी मिल जाती है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए 100W HyperCharge सपोर्ट दिया जाता है। रेडमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन केवल 70 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है और 30 मिनट में 51% तक चार्ज होने की क्षमता है।

वही फोन के साथ 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। यानी कि आप अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन से किसी अन्य स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज किया जाए तो इसको 2 दिन तक चलाया जा सकता है।

REDMI Turbo 5 स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स

रेडमी के इस गेमिंग स्माटफोन से फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी के लिए Sony IMX882 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS और EIS सपोर्ट के साथ मिलता है। जबकि फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी मिल जाएगा। फोन के बैक पैनल कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं जबकि फोन के फ्रंट साइड पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा दिया जाता है। कैमरे के साथ AI Erase, AI Expand और Turbo Snap जैसे कई अन्य AI फीचर्स भी मिल जाएंगे।

REDMI Turbo 5
REDMI Turbo 5/Photo Credit: REDMI

REDMI Turbo 5 स्मार्टफोन की डिस्प्ले, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स

REDMI Turbo 5 5G मैं 3500 nits पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन AMOLED पैनल पर बने डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 3840Hz PWM डिमिंग दिया गया है जो आंखों की सुरक्षा करता है। इसमें TUV Rheinland ट्रिपल सर्टिफिकेशन भी मिल जाता है। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया जाता है।

REDMI Turbo 5
REDMI Turbo 5/Photo Credit: REDMI

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTak पर बना Dimensity 8500 Ultra ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है। जो LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन का AnTuTu स्कोर 23 लाख से भी ज्यादा का है। फोन में WildBoost ऑप्टिमाइजेशन, 3D Iceloop कॉलिंग और Game Turbo Mode दिए गए हैं, जो गेमिंग के दौरान यूजर को शानदार अनुभव करता है।

रेडमी के लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन REDMI Turbo 5 को Xiaomi HyperOS के साथ लाया गया है, कंपनी इसमें 4 साल की एंड्राइड अपडेट दे रही है, इसके साथ ही 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है। फोन को धूल, मिट्टी और पानी से बचने के लिए IP66, IP68 IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।

मोबाइल की अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इसमें आपको 4G, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 6.0, Google Gemini AI, Circle To Search, Wi-fi 7 और IR blaster जेसीबी चर्च दिए गए हैं। इसके अलावा शानदार ऑडियो के लिए Dolby Atmos सपोर्ट के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाते हैं।

REDMI Turbo 5 प्राइस, ऑफर्स और उपलब्धता

REDMI Turbo 5 मोबाइल को इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, इसमें 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाता है। जिसकी कीमत 37,999 रुपए रखी गई है और 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाता है, जिसकी कीमत 38,999 रुपए रखी गई है।

अगर आप रेडमी टर्बो 5 5G को खरीदने हैं और इसका पेमेंट करने के लिए Axis, SBI, और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं। तो आपको 2000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसमें आपको 9 महीने की नो कॉस्ट EMI चुनने का विकल्प भी मिलता है।

फोन की पहली सेल 19 जून 2026 दोपहर 12:00 से शुरू हो जाएगी। फोन को शॉओमी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजॉन और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- 50MP कैमरा, Helio G100 Ultimate चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी की ताकत के साथ आया Tecno Spark 50 Pro

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *