Vivo V80 5G Vs OPPO Reno16 5G मैं कौन सा फोन कैमरा क्वालिटी और फीचर्स में है बेस्ट, देखें कीमत और कंपैरिजन

अगर आपने Vivo V80 5G Vs OPPO Reno16 5G स्मार्टफोन में से किसी एक स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान बना रखा है। लेकिन समझ नहीं आ रहा कि आपको Vivo V80 5G खरीदना चाहिए या फिर OPPO Reno16 5G खरीदना चाहिए। आज हम इसी डाउट को क्लियर करेंगे। हम वीवो V80 5G और ओप्पो रेनो 16 5G के स्पेसिफिकेशन, कीमत और कैमरा क्वालिटी का कंपैरिजन करने वाले हैं। जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपको कौन सा स्मार्टफोन खरीदना चाहिए। हम आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन से स्मार्टफोन बेस्ट रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं, इन दोनों स्मार्टफोन के कंपैरिजन के बारे में।

Vivo V80 5G Vs OPPO Reno16 5G डिस्प्ले कंपैरिजन

वीवो वी80 5G फोन में 6.59 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी जाती है, जो AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है। इसकी डिस्प्ले के साथ 2750×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसमें मिलने वाली 5000 Nits की पिक ब्राइटनेस है। इसके अलावा इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 459 PPI पिक्सल सपोर्ट दिया जाता है।

जबकि ओप्पो रेनो 16 5G फोन में 6.32 inch की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाती है। इसमें 600 नीड्स नॉर्मल ब्राइटनेस के साथ 800 नीड्स HBM ब्राइटनेस दिया जाता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1216×2640 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 93.4% स्क्रीन रेशों मिलता है। इसमें आपको Crystal Guard कंवर ग्लास सपोर्ट दिया जाता है।

Vivo V80 5G Vs OPPO Reno16 5G प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर कंपैरिजन

वीवो V80 5G फोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। जो LPDDR4X RAM और USF 3.1 इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। फोन को मार्केट में Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया था। जो OriginOS 7 पर चलता है।

वही बात की जाए ओप्पो रेनो 16 5G फोन के प्रोसेसर के तो इसमें भी Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। जो LPDDR5X RAM और USF 3.1 स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। वही इस फोन को मार्केट में Android 16 पर बेस्ट ColorOS 16.0 पर काम करता है।

Vivo V80 5G Vs OPPO Reno16 5G फ्रंट और बैक कैमरा कंपैरिजन

फोटोग्राफी के लिए वीवो V80 5G फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का SONY LYTIA 700V सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का OV08F10 सेंसर के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Telephoto कैमरा SONY IMX882 OIS सेंसर के साथ दिया जाता है। वही फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा मिल जाएगा।

जबकि ओप्पो रेनो 16 5G फोन में 50 मेगापिक्सल का F/1.8 अपर्चर के साथ वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। जबकि इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा f/2.8 अपर्चर के साथ मिल जाता है। वही फोन के फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.0 अपर्चर पर मिलता है।

Vivo V80 5G Vs OPPO Reno16 5G बैटरी कंपैरिजन

Vivo V80 5G हैंडसेट में 7200mAh की बैटरी दी जाती है। जिसको तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। इसकी बैटरी लिथियम आयन बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।

OPPO Reno16 5G फोन में 6700mAh की बैटरी मिल जाएगी। जिसको तेजी से फास्ट चार्ज करने के लिए 80W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाएगा। ओप्पो कंपनी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन को 1% से 100% चार्ज होने के लिए सिर्फ 59 मिनट का समय लगता है।

Vivo V80 5G Vs OPPO Reno16 5G अन्य फीचर्स कंपैरिजन

Vivo V80 5G हैंडसेट में 3D अल्ट्रासोनिक सिंगल पॉइंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है। स्मार्टफोन SGS सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यानी कि फोन को किसी ऊंची जगह से गिरने पर भी फोन को नुकसान नहीं होगा।

OPPO Reno16 5G फोन में डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है। वही फोन में IP69K वाटर असिस्टेंट सपोर्ट दिया जाता है जो फोन को धूल और मिट्टी से सुरक्षित रखता है। ओप्पो रेनो 16 5G फोन को ऊपर से गिरने पर भी यह स्मार्टफोन एकदम सुरक्षित रहेगा।

Vivo V80 5G Vs OPPO Reno16 5G कीमत कंपैरिजन

Vivo V80 5G स्मार्टफोन 3 वेरिएंट के साथ आता है। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 62,999 रुपए रखी गई है, वही 8GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 69,999 रुपए रखी गई है। जब की इस के टॉप वैरियंट 8GB और 512GB स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपए रखी गई है। फोन को तीन कलर ऑप्शन Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black में खरीद सकते हैं।

OPPO Reno16 5G फोन को Starry White, Twilight Violet और Stellar Purple कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हैं। इसके 8GB RAM+128GB स्टोरेज की कीमत 65,999 रुपए, 8GB RAM+256GB स्टोरी की कीमत 72,999 रुपए और इसके टॉप वैरियंट की कीमत 79,999 रुपए रखी गई है, इसका टॉप वैरियंट 12GB RAM+256GB स्टोरेज में आता है।

नोट: Vivo V80 5G Vs OPPO Reno16 5G फोन की कीमत हर ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर अलग-अलग हो सकती है। क्योंकि अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट इन स्मार्टफोन पर ऑफर निकलती रहती है जिससे कीमत कम या ज्यादा होती रहती है। इसलिए स्मार्टफोन खरीदते समय एक बार चेक जरूर कर ले।

Vivo V80 5G Vs OPPO Reno16 5G दोनों में कौन सा खरीदें?

वैसे तो वीवो V80 5G और ओप्पो रेनो 16 5G दोनों स्मार्टफोन में काफी ज्यादा अंतर तो नहीं है। लेकिन कैमरा क्वालिटी में दोनों में अंतर देखने को मिलता है। दोनों स्मार्टफोन की कीमत लगभग एक जैसी है। इसीलिए आप अपने हिसाब से इन दोनों स्माटफोनों में से एक स्मार्टफोन अपने लिए ले सकते हैं। अगर अच्छी बैटरी बैकअप के लिए ले रहे हैं तो आप Vivo V80 ले सकते हैं अगर आप कैमरा क्वालिटी देखकर स्मार्टफोन ले रहे हैं तो आप OPPO Reno16 की ओर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले हुए लीक, देखें क्या होगा खास

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *