Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

हाल ही में वीवो कंपनी इंडियन मार्केट में Vivo X500 सीरीज को लॉन्च करने वाली है, जिसकी लॉन्च डेट 26 नवंबर रखी गई है। इस सीरीज के अंतर्गत भारतीय मार्केट में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इसी बीच एक लिक रिपोर्ट निकल कर सामने आ रही है, कि चीन मार्केट में Vivo अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo X500s को जल्द लेकर आने वाला है। वीवो एक्स500s फोन के कैमरा प्रोसेसर और डिस्प्ले की डीटेल्स ऑनलाइन इंटरनेट पर लीक हो गई है। जिनकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
सोशल मीडिया पर मशहूर ट्विस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के द्वारा वेईबो प्लेटफार्म पर Vivo X500s फोन से जुड़ी जानकारी शेयर की गई है। जिसमें बताया गया है, कि फोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। अगर बात करें फोन के प्रोसेसर की तो इसमें MediaTak Dimensity 9600M या फिर MediaTak Dimensity 9600 ऑक्टा कोर प्रोसेसर हो सकता है।

लिक रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है कि फोन में 2K+ LTPO Flat डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है। इसके अलावा इसकी स्क्रीन पर हाई रेजोल्यूशन वाली नीड्स ब्राइटनेस दी जा सकती है। इसकी स्क्रीन पर आपको अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।
यह सभी जानकारी सोशल मीडिया पर फेमस डिजिटल चैट स्टेशन के द्वारा दी गई है। कंपनी की तरफ से अभी कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। अभी कंपनी की तरफ से ऑफीशियली जानकारी आने का इंतजार करना पड़ेगा। अगर फोन इसी जानकारी के साथ आता है तो यह कम कीमत में एक फ्लैक्सिबल स्मार्टफोन हो सकता है।

आपको बता दे कि चीन में Vivo X500 सीरीज को पहले लॉन्च कर दिया गया है। जहां पर वीवो X500 फोन में MediaTak Dimensity 9600M ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया था। वही वीवो X500 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT828 सेंसर के साथ मिला था। वहीं इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया था। इसके अलावा Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन को 200MP Samsung HP0 टेलिफोटो कैमरा 3.5 एक ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। इसके अलावा उसमें 50 मेगापिक्सल का में कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- 12000mAh बैटरी के साथ अगले महीने लॉन्च होगा OPPO A7 Ultra स्मार्टफोन, जाने क्या होंगे बड़े अपग्रेडस
[…] […]