Vivo 5G फोन Y600s Pro हुआ लॉन्च, 10200mAh की बड़ी बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ हुई एंट्री

Vivo ने अपनी Y-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Vivo Y600s Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इससे पहले चीन मार्केट में इसी सीरीज के Vivo Y600i और Vivo Y600K Turbo स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। इस लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन में 10200mAh की बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, 512GB तक की स्टोरेज और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवो Y600s प्रो फोन की के बारे में अधिक डिटेल से नीचे जान सकते हैं।

Vivo Y600s Pro फोन की प्राइस

वीवो कंपनी Vivo Y600s Pro 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ मार्केट में लेकर आई है। जिसमें 8GB रैम सपोर्ट के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। जिसकी चीन कीमत 2,699 युआन लगभग (इंडिया में 39,000 रुपए), इसके 8GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज को चीन में 2,999 युआन तकरीबन (इंडिया के 43,000 रुपए) रखी गई है। वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को Floating Gold, Moonlight Black, Vast Blue और Starry Purple कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

Vivo Y600s Pro फोन के स्पेसिफिकेशन

वीवो Y600s प्रो 5G फोन में 449 PPI पिक्सल डेंसिटी वाली 6.83 इंच की डिस्प्ले दी जाती है, जो AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है। इसमें आपको 1260×2800 पिक्सल रेजोल्यूशन और 1.07 बिलियन कलर दिए जाते हैं। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 300Hz स्क्रीन सैंपलिंग रेट और 20:9 का एस्पेक्ट रेशों दिया जाता है। इसकी स्क्रीन के साथ HDR सपोर्ट और P3 Wide Color Gamut भी दिया जाता है। इसकी स्क्रीन पर इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है।

Vivo Y600s Pro
Vivo Y600s Pro/Photo Credit: Vivo

Vivo Y600s Pro स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। इसमें MediaTak Dimensity 7300e ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 दिया जाता है। इसमें आपको LPDDR5 Dual Channel रैम और UFS 3.1 तक का 8GB रैम दिया जाता है।

10200mAh की सबसे बड़ी बैटरी

Vivo Y600s Pro हैंडसेट की सबसे बड़ी ताकत इसमें मिलने वाली बड़ी बैटरी है। इसमें 10200mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। जो 90W फास्ट चार्जिंग तकनीकी सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी 6 साल की हेल्थ के साथ आई है। इससे मैं आपको रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

कंपनी का दावा है, कि फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह फोन 24 घंटे तक का वॉइस कॉल दे सकता है। इसके अलावा 28 घंटे तक शॉर्ट वीडियो देखी जा सकती है। वही आप इस से 21 घंटे तक गेम, 14 घंटे तक वीडियो कॉल और 16 घंटे तक नेविगेशन का मजा ले सकते हैं।

Vivo Y600s Pro
Vivo Y600s Pro/Photo Credit: Vivo

Vivo Y600s Pro फोन के कैमरा डिटेल

फोटोग्राफी करने के लिए इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ मिल जाता है। जो Rear Flash सपोर्ट के साथ आता है। इसमें आपको 10X डिजिटल जूम मिल जाती है। इसमें आपको स्लो मोशन, टाइम लिप्स, फोटोग्राफी, डायनेमिक फोटो, स्कैनिंग, प्रोफेशनल फोटो, वीडियो, नाइट सिनेस, पैनोरमा और डॉक्युमेंट करेक्शन जैसे रियल कैमरा मोड मिल जाते हैं।

वही फोन के फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.45 अपर्चर के साथ मिल जाता है। इसके फ्रंट पर आपको फ्रंट प्लेस नहीं दी गई है। इसमें आपको नाईट सींस, पोटेंट, फोटो, वीडियो और मूविंग फोटो जैसे फ्रंट कैमरा मोड दिए गए हैं। कंपनी ने इसके फ्रंट साइड पर 2X डिजिटल जूम दी है।

Vivo Y600s Pro
Vivo Y600s Pro/Photo Credit: Vivo

Vivo Y600s Pro में हैं IP68 रेटिंग

विवो Y600s प्रो फोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP68 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। जो 24 घंटे तक फोन को पानी में रखने पर भी फोन को सुरक्षित रखती है। इसके अलावा फोन 1.5 मीटर के गहरे गड्ढे में 24 घंटे तक पानी में रहने पर भी सुरक्षित रहता है। वहीं इसमें IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। जो स्मार्टफोन को ज्यादा तापमान और ज्यादा प्रेशर से बचाती है। फोन 80 डिग्री गर्म पानी में भी सुरक्षित रह सकता है। इसके अलावा 24 घंटे तक लगातार भारी बारिश में भी फोन सुरक्षित रहता है। फोन की स्क्रीन को गिले हाथों से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

Vivo Y600s Pro के कनेक्टिविटी फीचर

फोन के कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें USB Type-C headphone jack, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, 2G, 3G, 4G, 5G कनेक्टिविटी, Stereo Dual Speaker, NFC, GPS और Bluetooth 5.4 जैसे अनेक कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।

Vivo Y600s Pro फोन का मुकाबला

वीवो Y600s Pro 5G फोन का मुकाबला सीधे तौर पर इंडिया में लॉन्च हुए Vivo S2 FE स्मार्टफोन से होने वाला है। क्योंकि दोनों में एक समान मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e चिपसेट का उपयोग किया गया है। वही वीवो Y600s प्रो 5G फोन में 10,200mAh की बैटरी जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

जबकि Vivo S2 FE फोन में 10000mAh की बैटरी जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, दोनों में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है। इसके अलावा वीवो Y600s प्रो में आपको 50MP का मेन कैमरा और 32MP का सेल्फी मिलता है, जबकि वीवो S2 FE में आपको 50MP का मेन कैमरा, 2MP का Bokeh सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

अगर आप फिलहाल चीन में है तो आपको वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो Y600s Pro 5G खरीदना चाहिए। अगर आप फिलहाल इंडिया में है, तो आपको Vivo S2 FE स्मार्टफोन खरीदना चाहिए वैसे दोनों स्मार्टफोन के फीचर लगभग एक जैसे ही हैं।

यह भी पढ़ें:- ₹4000 की छूट के साथ शुरू हुई OPPO K14 Plus फोन की पहली सेल, इसमें है 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *