Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

ओप्पो कंपनी ने आज भारतीय बाजार में अपनी OPPO F33 Series को लॉन्च कर दिया है जिसके तहत OPPO F33 5G और OPPO F33 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में कंपनी ने जबरदस्त डिजाइन पावरफुल बैटरी और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है तो चलिए इन दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस, कलर ऑप्शंस, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।
बात करें अगर OPPO F33 5G स्मार्टफोन के डिजाइन की तो यह फोन लुमिनस लाइट-प्ले डिजाइन और स्मूथ फिनिश इस के साथ आता है। वही OPPO F33 Pro 5G फोन में मिस्टी फॉरेस्ट थीम के साथ इंडस्ट्री फर्स्ट डायनेमिक 3D डेप्थ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिससे बैक पैनल पर लेयर्ड विजुअल इफेक्ट दिखाई देता है और लाइट के साथ रंग बदलता रहता है।
ओप्पो f33 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.57 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्पले लगाई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits लोकल पिक ब्राइटनेस के साथ आती है। इन दोनों स्मार्टफोन में AGS DT-STAR D+ प्रोटेक्शन भी दिया गया है। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन में बेहतर ड्युरेबिलिटी के लिए IP66+IP68+IP69K रेटिंग का सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा इन स्मार्टफोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है।

बात करें अगर ओप्पो f33 5G और ओप्पो f33 प्रो 5G स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इन दोनों ही फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 MAX चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो ColorOS 16 पर वर्क करता है। OPPO F33 Series मैं पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके साथ ही इसमें 10W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।
OPPO F33 5G फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर रिंग एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा देखने को मिलता है, वही सेल्फी के लिए फ्रंट वाली साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ है। जबकि OPPO F33 Pro 5G फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर देखने को मिल जाता है।

OPPO F33 5G फोन को तीन कॉन्फिग्रेशन के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए तय की गई है, जबकि 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए रखी गई है। वही टॉप मॉडल 8GB रैम+256GB स्टोरेज को 37,999 रुपए की कीमत पर उतारा गया है। ओप्पो का यह 5G फोन Forest Green और Pearl White कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
OPPO F33 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारतीय बाजार में कीमत 37,999 रुपए रखी गई है, जबकि इसके टॉप वैरियंट 8GB रैम+256GB स्टोरेज को 40,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ओप्पो का यह फोन Passion Red, Starry Blue और Misty Forest कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। OPPO F33 Series प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और यह सीरीज Flipkart और अन्य रिटेल आउटलेट्स के जरिए सेल होगी।
Also Read:- 12GB RAM, 9020mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन