Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वनप्लस कंपनी चीन में जल्द ही अपना एक और नया धाकड़ स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसका नाम OnePlus Ace 6 Ultra होगा। वनप्लस कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन ऑफीशियली रिवील कर दिया है। इसके साथ ही इस अपकमिंग वनप्लस फोन की डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा फीचर्स की डिटेल्स भी लीक हो गई है। तो चलिए इसे डिटेल के साथ जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने OnePlus Ace 6 Ultra के फर्स्ट लुक और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल शेयर की है। टिपस्टर के मुताबिक वनप्लस कंपनी ने अपकमिंग OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन का एक टीजर जारी किया है जिसमें फोन की डिजाइन सामने आ गई है। इस फोन के बैक पैनल पर चौकोर लेकिन घुमावदार कैमरा माड्यूल नजर आ रहा है जिसके साथ में एक एलइडी फ्लैशलाइट भी दिखाई दे रही है।
लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K OLED LTPS डिस्प्ले दी जा सकती है जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस फोन को मेटल फ्रेम पर तैयार किया गया है। वही इस फोन में कस्टमाइजेबल Plus Key भी देखने को मिलेगी। यह अपकमिंग फोन बहुत ही आकर्षक डिजाइन के साथ चीन में एंट्री करेगी।
टिपस्टर के मुताबिक OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करेगा। लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस के इस अपकमिंग फोन में पावर सप्लाई के लिए 8500mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम रहेगी।
बात करें अगर अपकमिंग वनप्लस Ace 6 अल्ट्रा फोन के कैमरा सेटअप की तो इस अपकमिंग फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

वनप्लस कंपनी चीन में हर महीने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। इस बार कंपनी OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन लेकर आ रही है। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार यह वनप्लस फोन इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। वही कंपनी की तरफ से जारी हुए टीजर के मुताबिक इस फोन को Brushed Green या Graphene Blue शेड कलर के साथ पेश किया जा सकता है।
Also Read:- 6300mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ जल्द लॉन्च होंगे Redmi R70 5G और Redmi R70m 5G स्मार्टफोन