कल लॉन्च होगा 9020mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट वाला Vivo T5 Pro 5G गेमिंग स्माटफोन, जानें कितनी होगी कीमत

अगर आप गेमिंग का शौक रखते हैं और अपने लिए एक नया गेमिंग स्माटफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दे कि कल भारतीय बाजार में वीवो का नया Vivo T5 Pro 5G गेमिंग स्माटफोन लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन में लंबे समय तक चलने वाली 9020mAh की पावरफुल बैटरी और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जाएगा। तो चलिए इस फोन की सभी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।

Vivo T5 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: वीवो कंपनी ने यह पहले ही कंफर्म कर दिया है कि इस 5G फोन में 1.5K AMOLED Eye Care डिस्प्ले दी जाएगी जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी।

Vivo T5 Pro 5G
Vivo T5 Pro 5G/Photo Credit: Vivo

प्रोसेसर: बात करें अगर इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर की तो इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। यह स्मार्टफोन 7000 mm² कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा जिसमें 120 fps गेमिंग सपोर्ट मौजूद होगा।

सॉफ्टवेयर: लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन OriginOS 6 पर वर्क करेगा। वही इस फोन में UFS 3.1 स्टोरेज की सुविधा दी जाएगी।

प्राइमरी कैमरा: इस वीवो स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony AI पावर्ड मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बुके कैमरा दिया जाएगा।

सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस अपकमिंग वीवो हैंडसेट के फ्रंट वाली साइट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की संभावना है।

बैटरी: कंपनी की तरफ से यह पहले ही कंफर्म कर दिया गया है कि यह फोन 9020mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ मार्केट में दस्तक देने वाला है जो 90W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।

अन्य फीचर्स: बात करें अगर इस अपकमिंग फोन के अन्य फीचर्स की तो इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यह फोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आएगा।

Vivo T5 Pro 5G लॉन्च डेट और कीमत

कंपनी की तरफ से यह अनाउंस कर दिया गया है कि Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में कल यानी 15 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट की माइक्रोसाइट ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुकी है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी और यह ग्लेशियर ब्लू और कॉस्मिक ब्लैक कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध होगा। इसकी कीमत की अभी कोई डिटेल सामने नहीं आई है।

Also Read:- 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ इस दिन भारत में लॉन्च होगा Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन, लॉन्च डेट हुई लीक

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *