Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

रियलमी कंपनी ने ‘सी100 सीरीज’ को आगे बढाते हुए इंडोनेशिया मार्केट में Realme C100X स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, आपको बता दे की पिछले महीने ‘C100 सीरीज’ के Realme C100 4G और Realme C100 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं। रियलमी C100X स्मार्टफोन को 8000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। रियलमी सी100X स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में आगे पढ़ सकते हैं।
रियलमी सी100X स्मार्टफोन में 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो एलसीडी पैनल पर बनी हुई डिस्प्ले है, इसकी डिस्प्ले के साथ 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 254 PPI का पिक्सल डेंसिटी, 700 नीड्स ब्राइटनेस, 900 नीड्स HBM ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दी जाती है। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए इसमें ArmorShell Glass दिया जाता है। रियलमी कंपनी ने इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया है।

रियलमी सी100X स्मार्टफोन में फोटो खींचने और वीडियो बनाने के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलते हैं, जिसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें एक AI लेंस भी दिया जाता है, इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट मिलती है। इसके फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है।

realme C100X 4G स्मार्टफोन को 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया है। फास्ट चार्ज करने के लिए इसमें 45 वोट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, इसकी बैटरी 7 साल की बैटरी हेल्थ सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी के अनुसार अगर यूजर्स इस फोन को नॉर्मल यूज में काम लेते हैं, तो इसकी बैटरी 3 दिन तक काम कर सकती है। इसके अलावा रियलमी C100X 4जी स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है, यानी कि आप इस स्मार्टफोन से दूसरे स्मार्टफोन भी चार्ज कर सकते हैं।
रियलमी की इस लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है, जो रियलमी UI के साथ मिलकर काम करता है। ग्राफिक सपोर्ट की बात करें तो इसमें ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 दिया जाता है। इस फोन में आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर ड्यूल सिम सपोर्ट ब्लूटूथ 5.2, Wi-Fi 5, USB Type-C, 3.5 mm earphone Jack और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

| वेरिएंट | इंडोनेशिया कीमत | इंडिया कीमत |
|---|---|---|
| 6GB+128GB | Rp 3.199.000 | 17,399 रुपए |
| 6GB+256GB | Rp 3.599.000 | 19,500 रुपए |
Realme C100X 4G स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में Deepblue Tides और Golden Coast कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लाया गया है, 6GB रैम सपोर्ट के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसकी इंडोनेशिया कीमत Rp 3.199.000 जो (इंडिया के 17,399 रुपए) होते हैं, जब किसके टॉप वैरियंट को Rp 3.599.000 लगभग (इंडिया के 19,500 रुपए) जो 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में आता है।
यह भी पढ़ें:- HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन और डिजाइन आई सामने, 6000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा भारत में लॉन्च
Trending now