HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन और डिजाइन आई सामने, 6000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा भारत में लॉन्च

HMD कंपनी भारतीय मार्केट में HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है, HMD कंपनी ने नया टीजर जारी किया है, जिसमें स्मार्टफोन की डिजाइन और कलर ऑप्शन रिवील हो गए हैं, साथ ही HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट के बारे में जानकारी मिल गई है। HMD Global के अनुसार HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 21 मई 2026 को 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा।

HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन की डिजाइन

कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर मैं स्मार्टफोन एक मॉडर्न स्मार्टफोन नजर आ रहा है, शेयर किए गए टीजर में स्मार्टफोन प्रीमियम फिनिश और फ्लैट फ्रेम डिजाइन पर बना हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहे हैं। कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर में स्मार्टफोन का कलर Cosmic Lavender दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कंपनी इसमें और भी कलर लेकर आ सकती है।

HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन के फीचर्स

HMD कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स और बैटरी के बारे में जानकारी शेयर किया। HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल AI कैमरा हो सकता है, इसके अलावा इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अभी तक ब्रांड ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के पूरे स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

HMD Vibe 2 5G
HMD Vibe 2 5G/Photo Credit: HMD

गौरतलब है कि HMD कंपनी का नया अपकमिंग स्मार्टफोन HMD Vibe 5G के फीचर से कुछ नई फीचर्स के साथ आ सकता है। HDM Vibe 5G फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई थी, इसके अलावा इसमें Unisoc T760 ऑक्टा कोर प्रोसेसर 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स इस फोन में दिए गए थे।

अब लगता है कि कंपनी इस बार HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन में हाई प्रोसेसर अच्छा कैमरा क्वालिटी और बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी भी दे सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि ब्रांड इस अपकमिंग स्मार्टफोन में एंड्रॉयड का नया वर्जन भी शामिल कर सकती है।

HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन के लॉन्च डेट

HMD Vibe 2 5G ब्रांड ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि स्मार्टफोन को 21 मई 2026 दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की तरफ से इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर पहले ही लाइव कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें:- 9020mAh बैटरी के साथ iQOO Z11 लॉन्च! मिलेगा Snapdragon प्रोसेसर और 32MP सेल्फी कैमरा

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *