Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

रियलमी कंपनी अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme C100 5G को यूरोपीयन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले रियलमी कंपनी ने Realme C100 5G स्मार्टफोन को सस्ती कीमत पर पिछले महीने ही थाईलैंड में लॉन्च किया था। कंपनी ने यूरोपीय मार्केट में रियलमी सी100 5G स्मार्टफोन को 6600mAh की बैटरी के साथ उतारा है, जबकि पिछले महीने लॉन्च हुए थाईलैंड रियलमी सी100 5G स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी। बाकी फीचर्स थाईलैंड में लॉन्च हुए रियलमी C100 5G स्मार्टफोन जैसे ही है। यूरोप में लॉन्च हुए रियलमी सी100 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में नीचे जान सकते हैं।
यूरोप मैं लॉन्च हुए रियलमी C100 5G स्मार्टफोन के अंदर आपको 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाती है जो वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले होती है, इसके डिस्प्ले के साथ 900 नीड्स ब्राइटनेस, 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट दी जाती है, इसके अलावा इसमें Smart Touch 2.0 और स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए Panda-MN228 ग्लास सपोर्ट दिया जाता है। बात की जाए इसके प्रोसेसर की तो इस में MediaTak Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है।
रियलमी C100 5G फोन में एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो Realme UI 7.0 पर काम करता है, इसके ग्राफिक सपोर्ट की बात करें तो इसमें ARM Mali-G57 जीपीयू सपोर्ट दिया गया है। अगर इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, कंपनी ने इसकी बैटरी की 6 साल की हेल्थ वारंटी दी है, इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 6.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप इस स्मार्टफोन से अन्य कोई स्मार्टफोन भी चार्ज कर सकते हैं।
रियलमी c100 5G स्मार्टफोन की बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, इसके अलावा इसमें Ai लेस भी दिया जाता है, जो एलईडी फ्लैशलाइट के साथ आता है, जबकि इस के फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
रियलमी c100 5G स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग सपोर्ट दिया गया है, इस 5G स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेट बॉडी के साथ उतर गया है, यानी कि आप इस स्मार्टफोन को किसी पत्थर पर गिर भी देते हैं, तो भी स्मार्टफोन नहीं टूटेगा। इस 5G स्मार्टफोन में 5G नेटवर्क, 3.5mm Headphone jack, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.3 जैसी फीचर्स दिए गए हैं।

| वेरिएंट | यूरोपीय कीमत | इंडिया कीमत |
|---|---|---|
| 4GB+128GB | 199 यूरो | 22,149 रुपए |
| 4GB+256GB | 209 यूरो | 23,269 रुपए |
Realme C100 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ सेल के लिए belgium अमेजॉन पर उपलब्ध कराया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज जिसकी यूरोपीय कीमत 199 यूरो यानी कि (इंडिया के लगभग 22,149 रुपए) जबकि इसके टॉप वैरियंट की कीमत 209 यूरो लगभग (इंडिया के 23,269 रुपए) जो 4GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज में आता है। इस फोन को Purple और Green कलर के साथ खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ Realme का सस्ता स्मार्टफोन Realme C100i 4G
Trending now