Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Tecno कंपनी ने भारतीय मार्केट में एक और जबरदस्त 5G स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन रखा गया है, यह स्मार्टफोन शानदार बैटरी बैकअप और अच्छा कैमरा क्वालिटी के साथ पेश किया गया है, टेक्नो का यह स्मार्टफोन उन यूजर के लिए काफी बेहतरीन साबित होगा जो काफी कम कीमत पर एक अच्छा कैमरा क्वालिटी और अच्छा बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन खोज रहे हैं, चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
टेक्नो कंपनी ने टेकनो स्पार्क 50 5G स्मार्टफोन को 16,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है, इस स्मार्टफोन को Tecno की ऑफीशियली वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से 3 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे खरीदा जा सकता है। इस शानदार स्मार्टफोन को Mint Green, Champagne Gold, lnk Black और Fantasy Purple कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।
टेकनो स्पार्क 50 5G स्मार्टफोन में 1576×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले सपोर्ट दिया जाता है, जो 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स पिक ब्राइटनेस के साथ मिल जाता है। इस स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है।
इस शानदार 5G स्मार्टफोन में 4GB रैम और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज इसके अलावा इसमें 6GB रैम और 12GB स्टोरेज के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है जिसको आप SD कार्ड से 2TB तक आगे बढ़ाया सकते हैं। इसे अंदर स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.85 अपर्चर के साथ दिया गया है, जो ऑटो फोकस के साथ आता है। इस फोन के फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन को 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है, इसमें 6500mAh की बड़ी पावरफुल बैटरी दी जाती है। टेक्नो के इस फोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा करने के लिए इसमें IP64 रेटिंग सपोर्ट मिल जाता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, इसके अलावा इसमें GPS, Wi-Fi और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर भी देखने को मिल जाते हैं।
Also Read:- Dimensity 8500 चिपसेट और 9020mAh बैटरी के साथ iQOO Z11 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स