16GB RAM और इनविजिबल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुए RedMagic 11S Pro और RedMagic 11S Pro+ स्मार्टफोन

RedMagic कंपनी ने चीन मार्केट में अपने दो नए गेमिंग स्माटफोन RedMagic 11S Pro और RedMagic 11S Pro+ को लॉन्च किया है। दोनों ही गेमिंग स्माटफोन शानदार स्पेसिफिकेशन और इनविजिबल सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं। यह दोनों गेमिंग स्माटफोन उन यूजर के लिए काफी बेहतरीन साबित होंगे जो यूजर गेम खेलना काफी पसंद करते हैं, क्योंकि इन दोनों स्मार्टफोन में AquaCore लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो स्मार्टफोन को ठंडा रखता है।

RedMagic 11S Pro और RedMagic 11S Pro+ स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनरेड मैजिक 11S प्रोरेड मैजिक 11S प्रो प्लस
डिस्प्ले6.85 इंच. 144Hz रिफ्रेश रेट6.85 इंच. 144Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
ओएसएंड्रॉयड 16, REDMAGIC OS 11एंड्रॉयड 16, REDMAGIC OS 11
प्राइमरी कैमरा50MP+50MP50MP+50MP
सेल्फी कैमरा16MP16MP
बैटरी8000mAh, 80W7500mAh, 120W, 80W वायरलेस

रेड मैजिक 11S प्रो और रेड मैजिक 11S प्रो प्लस स्माटफोनों में 2000 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.85 इंच की 1.5K OLED BOE X10 डिस्प्ले दी गई है, डिस्प्ले के साथ 960Hz टच सापलिंग रेट और 2592Hz PWM डिमिंग मिल जाता है।

RedMagic 11S Pro और RedMagic 11S Pro+
RedMagic 11S Pro और RedMagic 11S Pro+/Photo Credit: RedMagic

दोनों ही 5G स्मार्टफोनो को मार्केट में Qualcomm के लेटेस्ट वर्जन Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वाइब्रेशन इफेक्ट और टच टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाने के लिए इसमें RedCore R4 गेमिंग चिप दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए दोनों फोन में Adreno 840 GPU ग्राफिक लगाया गया है।

रेड मैजिक 11S प्रो और रेड मैजिक 11S प्रो प्लस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 के साथ लाया गया है, जो REDMAGIC OS 11 के साथ मिलकर काम करता है। स्मार्टफोन में LPDDR5T RAM के साथ UFS 4.1 स्टोरेज मिल जाता है।

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो रेड मैजिक 11S प्रो स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। वही रेड मैजिक 11S प्रो प्लस स्मार्टफोन मैं 7500mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है, जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है।

फोन के कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो रेड मैजिक 11S प्रो और रेड मैजिक 11S प्रो प्लस स्मार्टफोनो में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप लगाए गए हैं। जिम 50 मेगापिक्सल का f/1.88 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा OIS सेंसर के साथ मिलता है, इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ मिल जाता है। इसमें आपको इनविजिबल सेल्फी कैमरा दिया जाता है, जो 16 मेगापिक्सल का कैमरा होता है।

RedMagic 11S Pro और RedMagic 11S Pro+
RedMagic 11S Pro और RedMagic 11S Pro+/Photo Credit: RedMagic

RedMagic 11S Pro और RedMagic 11S Pro+ स्मार्टफोन की कीमत

स्मार्टफोनवेरिएंटचीन कीमतइंडिया कीमत
RedMagic 11S Pro12GB+256GB5499 युआन₹77,000
RedMagic 11S Pro+12GB+256GB6199 युआन₹87,000
RedMagic 11S Pro+16GB+1TB7999 युआन₹1,13,200

रेड मैजिक 11S प्रो 5G स्मार्टफोन को 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी चीन कीमत 5499 युआन जो (इंडिया के तकरीबन 77,000 रुपए) होते हैं, वही रेड मैजिक 11s प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लाया गया है, इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 6199 युआन (लगभग 87,000 रुपए) जब किसके टॉप वैरियंट की कीमत 7999 युआन जो (लगभग इंडिया के 1,13,200 रुपए) बनते हैं, फोन को 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 16GB RAM और 7000mAh बैटरी

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *