Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द अपना ‘T’ सीरीज के तहत एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन होने वाला है। हालांकि वीवो कंपनी ने अभी तक इसकी ऑफीशियली लॉन्च डेट को अनाउंस नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट पेज को लाइव कर दिया है। जिससे इस फोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की झलक देखी गई है। चलिए इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट के बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर वीवो कंपनी ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें बताया है कि वीवो T5 प्रो 5G स्मार्टफोन जल्द इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा वीवो कंपनी ने Flipkart पर वीवो T5 प्रो 5G स्मार्टफोन का माइक्रोसाइट लाइव कर दिया है। यानी कि स्मार्टफोन सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा, वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन में 9020mAh की बैटरी होने वाली है।
The ultimate powerhouse.. Loading….
— vivo India (@Vivo_India) April 3, 2026
vivo T5 Pro coming soon.
Search now on Flipkart to know more. pic.twitter.com/ZnE3q1zzSL
वीवो T5 प्रो 5G स्मार्टफोन एक गेमिंग स्माटफोन होने वाला है, जो 120 fps गेमिंग सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है, इस फोन के बाई और वॉल्यूम कंट्रोल और पावर बटन होने वाला है, इसके बैक पैनल के ऊपर की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप होने वाले हैं, इसके अलावा इसमें स्पीकर ग्रिल के साथ यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया जाएगा।
लिक रिपोर्ट के अनुसार वीवो T5 प्रो 5G स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, यह स्मार्टफोन 9020mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आने वाला है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, स्मार्टफोन को भारत में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
वीवो का यह स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होने वाला है जो OriginOS 6 पर रन करेगा। इस हैंडसेट को दस्त और पानी से बचने के लिए इसमें IP68+ IP69+ रेटिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
वीवो कंपनी ने अभी तक किसी स्मार्टफोन की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है लेकिन लिक रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन 30,000 रुपए से 35,000 रुपए के बीच लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में दो कलर ऑप्शन ग्लेशियर ब्लू और कॉस्मिक ब्लैक के साथ ला सकती है।
Also Read:- Honor Play 80 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें है 8GB रैम, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5300mAh बैटरी