Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OnePlus कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट और सेल डेट कंफर्म कर दी है, यह 5G स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा और 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने वाला है, यह स्मार्टफोन मिड रेंज वालों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, चलिए इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट सेल डेट और इसके स्पेसिफिकेशंस की डिटेल जानते हैं।
वनप्लस कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड 6 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है, यह 5G स्मार्टफोन 7 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाला है, जोकि शाम 7:00 बजे लॉन्च होगा। इसके अलावा कंपनी ने इसकी सेल डेट को भी अनाउंस कर दिया है, वनप्लस नॉर्ड 6 5G स्मार्टफोन की पहली सेल 9 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो जाएगी। यह स्मार्टफोन वनप्लस की ऑफीशियली वेबसाइट और Amazon इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा इस फोन को कुछ ऑफलाइन स्टोर्स पर जाकर भी खरीदा जा सकेगा।

लीक रिपोर्ट की माने तो वनप्लस नॉर्ड 6 5G स्मार्टफोन 1.5K AMOLED प्लेट डिस्प्ले के साथ आ सकता है, इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट होने वाली है, इस फोन की स्क्रीन को गीली उंगलियों से भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि कंपनी इसमें Aqua Touch 2.0 फीचर सपोर्ट देने वाली है, इस फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 27W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
लीक रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस नॉर्ड 6 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ मार्केट में ले जा सकता है, स्मार्टफोन को IP66/IP68/IP69 और IP69K रेटिंग के साथ लाया जा सकता है, जो की स्मार्टफोन को पानी और डस्ट प्रूफ रखेगा। फोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है जो की मल्टी फॉक्स फीचर्स के साथ आएगा।
इस फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप होने वाले हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा 2X जम के साथ आ सकता है, इसके अलावा इसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया जाएगा। इस फोन के कैमरे से 4K/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से की जा सकती है, यानी कि इस फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग काफी बेहतरीन आने वाली है।
Also Read:- Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, Flipkart पर प्रोडक्ट पेज हुआ लाइव