Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Realme कंपनी ने पिछले महीने ‘C सीरीज’ के दो नए स्मार्टफोन Realme C100 4G और Realme C100 5G को एशियन मार्केट में लॉन्च किया था। अब रियलमी कंपनी सी सीरीज का एक और 4G स्मार्टफोन लेकर आई है, जिसका नाम Realme C100i 4G स्मार्टफोन है, जिसको बांग्लादेश में लॉन्च किया गया है। इस रियलमी स्मार्टफोन को काफी कम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है, स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, रियलमी सी100 4G स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में नीचे जान सकते हैं।
| Realme C100i 4G | स्पेसिफिकेशन |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.8 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | Unisoc T7250 |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB/128GB |
| ओएस | एंड्राइड 16, Realme UI |
| प्राइमरी कैमरा | 8MP+AI |
| सेल्फी कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 7000mAh, 15W |
रियलमी सी100i 4G स्मार्टफोन में 6.8 इंच की Full HD+ वॉटर ड्रॉप नोच डिस्पले दी गई है, जो 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 900 नीड्स ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी जाती है, स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए इसमें पांडा ग्लास प्रोटेक्शन दिया जाता है। रियलमी कंपनी ने इस फोन को Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 जीपीयू दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर बेस्ट Realme UI के साथ रन करता है।

Realme C100i 4G स्मार्टफोन के कैमरा सपोर्ट की बात करें तो उसके अंदर आपको f/2.0 अपर्चर के साथ आठ मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और Ai वाइड एंगल सेकेंडरी लेंस दिया गया है, फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट दी गई है, जबकि इसके फ्रंट साइड पर f/2.2 अपर्चर वाल 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा दिया गया है।

रियलमी सी100i 4G स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी इसकी बैटरी पर आपको 6 साल की हेल्थ वारंटी देती है। कंपनी का कहना है, कि रियलमी सी100i 4G स्मार्टफोन नॉर्मल यूज में चलाया जाए तो इसकी बैटरी 3 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा इसकी बैटरी को 100% चार्ज करने के बाद आप इसमें 21 घंटे तक लगातार ऑनलाइन वीडियो बड़ी आसानी से देख सकते हैं।
फोन के अंदर फीचर्स की बात करें तो उसमें आपको साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi, हेडफोन जैक 3.3mm, OTG और Bluetooth 5.2 जैसे फीचर्स दिए जाते हैं, स्मार्टफोन को NEXT Ai सपोर्ट के साथ मार्केट में लाया गया है, इस फोन में आपको कई Ai फीचर्स दिए जाते हैं।
रियलमी सी100i 4G स्मार्टफोन को बांग्लादेश में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। रियलमी कंपनी द्वारा रियलमी C100i 4G स्मार्टफोन की कीमत अभी नहीं बताई गई है, इस फोन की कीमत 7 मई को बताई जाएगी। बांग्लादेश में इस स्मार्टफोन को Dusk Gray और Dawn Purple कलर के साथ खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- लॉन्च से पहले कंफर्म हुई Vivo X300 FE की कीमत, 6500mAh बैटरी और 50MP टेलीफोटो कैमरे के साथ इस दिन होगा लॉन्च
Trending now