Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Vivo कंपनी का नया 5G स्मार्टफोन Vivo X300 FE काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है, वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन की कीमत लॉन्चिंग से पहले ही कंफर्म हो गई है, हाल ही में वीवो X300 FE स्मार्टफोन की बॉक्स एमआरपी लीक हुई थी, लेकिन अब इस स्मार्टफोन की कीमत को कंफर्म कर दिया गया है, स्मार्टफोन 6 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन काफी यूनीक फीचर्स और शानदार बैटरी बैकअप के साथ आने वाला है, इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिलने वाला है, चलिए इस स्मार्टफोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं।
हाल ही में लीक हुई रिपोर्ट में वीवो X300 FE स्मार्टफोन की Box MRP 1,19,999 रुपए बताई गई थी। लेकिन अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर Anant Rawat ने वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बताया है, स्मार्टफोन का टॉप वैरियंट 89,999 रुपए में आएगा। जो 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाला है, इसके अलावा 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपए के साथ इंडिया में लॉन्च होगा।
लिक रिपोर्ट के अनुसार Vivo X300 FE 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.31 इंच की फ्लैट 1.5K OLED डिस्प्ले होने वाली है, इसमें कंपनी Qualcomm पर बना Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दे सकती है, वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता हैं, जो 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएंगा।
वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन के बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने वाले हैं, जिसमें 50 मेगापिक्सल का MIX921 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा होने वाला है, इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम के साथ आने वाला है। फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है जिससे आप वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Vivo X300 FE स्मार्टफोन में आपको अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, Wi-fi, USB Type-C और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं, फोन को बारिश की बूंदो या डस्ट प्रूफ रखने के लिए इसमें कंपनी द्वारा IP68/IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
वीवो कंपनी ने वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को पहले ही कंफर्म कर दिया था। आपको बता दे की वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन 6 मई 2026 को लॉन्च होने वाला है, वीवो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद ही स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरे के साथ लॉन्च होंगे OPPO Reno 16 और Reno 16 Pro स्मार्टफोन, लीक हुई डिटेल्स
Trending now