16GB RAM, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ OPPO Reno 16 Pro स्मार्टफोन

OPPO कंपनी ने चीन मार्केट में ‘Reno 16 सीरीज’ पेश कर दिया। इस सीरीज के तहत मार्केट में OPPO Reno 16 5G और OPPO Reno 16 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। ओप्पो रेनो 16 प्रो 5G स्मार्टफोन को 200 मेगापिक्सल कैमरा, 16GB तक रैम और 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया गया है। ओप्पो रेनो 16 प्रो 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।

OPPO Reno 16 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

OPPO Reno 16 Proस्पेसिफिकेशन
स्क्रीन6.78 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरMediaTak Dimensity 9500s
ओएसएंड्रॉयड 16, ColorOS 16
प्राइमरी कैमरा200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP
बैटरी7000mAh, 100W

ओप्पो रेनो 16 प्रो 5G स्मार्टफोन को 6.78 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन, 3600 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग दिया गया है।

इस लेटेस्ट स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 16 प्रो 5G स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 1/1.56 इंच के साथ Samsung ISOCELL HP5 सेंसर जो OIS के साथ आता है। इसके कैमरे के साथ 120x डिजिटल जूम और 3.5x ऑप्टिकल जूम भी दिया जाता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जाता है।

इसके कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से की जा सकती है। बैक पैनल पर एक एलइडी फ्लैशलाइट भी दी जाती है। वही फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए दिया जाता है।

ओप्पो रेनो 16 प्रो 5G स्मार्टफोन को MediaTak Dimensity 9500s ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, फोन में Immortalis G925 ग्राफिक्स दिया जाता है। फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है, जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है।

फोन में बैटरी सपोर्ट की बात करें तो कंपनी ने इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 100W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 60W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 6 साल की हेल्थ वारंटी के साथ पेश किया है।

ओप्पो रेनो 16 प्रो 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल और फ्रंट दोनों तरफ ही ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। स्मार्टफोन मेटल फ्रेम पर बनाया गया है, जो इसको मजबूती देता है। पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए इसमें IP69K रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है। फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है इसके अलावा इसके साइड फ्रेम पर Ai key देखने को मिलती है।

OPPO Reno 16 Pro
OPPO Reno 16 Pro/Photo Credit: OPPO

OPPO Reno 16 Pro स्मार्टफोन की कीमत और कलर ऑप्शन

वेरिएंटचीन कीमतइंडिया कीमत
12GB+256GBCNY 4,499₹63,000
12GB+512GBCNY 4,899₹68,700
16GB+512GBCNY 5,299₹74,700

ओप्पो रेनो 16 प्रो 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा गया है, इसमें 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसकी चीन कीमत CNY 4,499 (तकरीबन 63,000 रुपए) जबकि 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को CNY 4,899 (इंडिया के 68,700 रुपए) रखी गई है।

इसके टॉप वैरियंट की कीमत CNY 5,299 (लगभग 74,700 रुपए) जो 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन को The Moonlit Night is dark, Heartbeat और Dream Blue कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। फोन की पहली सेल चीन में 29 मई से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें:- 1 जून को लॉन्च होगी Huawei Nova 16 सीरीज, शानदार डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ होगी पेश

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *