Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

ओप्पो कंपनी बहुत जल्द चीन मार्केट में Reno 16 सीरीज को लॉन्च करने वाली है, इस सीरीज के तहत मार्केट में ओप्पो रेनो 16 और ओप्पो रेनो 16 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी नया टैबलेट भी लॉन्च कर सकती है। लेकिन अभी तक कंपनी ने आगामी टैबलेट के नाम से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन डिजिटल चेक स्टेशन द्वारा दी गई जानकारी में इस आगामी टैबलेट के कुछ फीचर्स और रेनो 16 सीरीज के कलर वेरिएंट के बारे में खुलासा हुआ है।
Digital Chat Station के द्वारा दी गई जानकारी में ओप्पो रेनो 16 और ओप्पो रेनो 16 प्रो स्माटफोन के कलर ऑप्शन के बारे में बताया है। डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार ओप्पो रेनो 16 स्मार्टफोन Black Horse, Fairy Purple, Heartbeat Star और Lucky Clover ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जबकि ओप्पो रेनो 16 प्रो 5G स्मार्टफोन को मार्केट में Heartbeat Star, Dream Blue और Black Horse कलर ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है।

डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार ओप्पो रेनो 16 प्रो स्मार्टफोन को 4,000 युआन जो तकरीबन इंडिया के 56,308 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। जबकि इस अपकमिंग टैबलेट को 8GB रैम वेरिएंट के साथ लाया जा सकता है।
डिजिटल चैट स्टेशन ने ओप्पो के अपकमिंग टैबलेट के बारे में भी जानकारी शेयर की है, लेकिन अभी तक इस अपकमिंग टैबलेट का नाम नहीं बताया गया है। लेकिन लीक रिपोर्ट में इस लेटेस्ट टैबलेट के फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है। ओप्पो के लेटेस्ट टैबलेट को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
ओप्पो के इस टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 12.1 inch की 3K रेजोल्यूशन वाली LCD डिस्प्ले दी जा सकती है। इस टैबलेट में 10,420mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही इसमें 16GB तक का रैम और 512GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। ओप्पो का यह टैबलेट 577 ग्राम वजन और 5.99mm पतला होने वाला है।
लिक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस अपकमिंग टैबलेट को Starlight Blue, Deep Space Grey और Galaxy Silver कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
आपको बता दे की ओप्पो कंपनी ने फिलहाल रेनो 16 सीरीज और टैबलेट की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लगातार लीक हो रहे स्पेसिफिकेशन को देखते हुए लगता है कि कंपनी जल्द ओप्पो रेनो 16 सीरीज की लॉन्च डेट को अनाउंस करेगी।
यह भी पढ़ें:- 8000mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Realme 16T स्मार्टफोन, कंफर्म हुई लॉन्च डेट
Trending now