12GB RAM के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ OPPO Find X9s स्मार्टफोन, मिलेगा 50MP के तीन कैमरे और 7025mAh बैटरी

ओप्पो कंपनी ने इंडियन मार्केट में ‘Find X सीरीज’ के तहत दो 5G स्मार्टफोन OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो फाइंड x9s 5G स्मार्टफोन को काफी शानदार डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। ओप्पो फाइंड x9s स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरे और 12GB रैम सपोर्ट दिया गया है। OPPO Find X9s हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन, उपभोक्ता और कीमत के बारे में जानते हैं।

OPPO Find X9s स्पेसिफिकेशन

ओप्पो फाइंड x9s स्मार्टफोन को इंडिया में AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च कियागया है, जो 6.59 इंच की Full HD+ डिस्प्ले होती है, डिस्प्ले के साथ 1256×2760 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3600 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 460 PPI पिक्सल डेंसिटी और 3840Hz डिमिंग सपोर्ट दिया जाता है। इस फोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इस पर कोडिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटक्शन दिया जाता है।

प्रोसेसिंग सपोर्ट की बात करें तो इसमें MediaTak का सबसे पावरफुल प्रोसेसर Dimensity 9500s ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जाता है। ओप्पो फाइंड x9s पावरफुल स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जो ColorOS 16.0 पर काम करता है। ग्राफिक सपोर्ट की बात करें तो उसमें Immortalis G925 ग्राफिक सपोर्ट मिल जाता है, इस फोन में LPDDR5X RAM तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है।

ओप्पो फाइंड x9s 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7025mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है। जो 80W SuperVooc फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी देती है।

फोटोग्राफी सपोर्ट की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाए गए हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT700 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा मिलता है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा Sony LYT600 सेंसर के साथ मिलता है। फोन के कैमरा 120x सुपर जूम सपोर्ट करते हैं। जबकि फोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया जाता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 6.1, वाई-फाई 7, AI LinkBoost, और NFC जैसे फीचर्स दिए जाते हैं, इसमें आपको इन डिस्पले अल्ट्रासाउंड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाता है। स्मार्टफोन को पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP66+IP68+IP69 वाटर रेटिंग सपोर्ट मिल जाता है।

OPPO Find X9s
OPPO Find X9s/Photo Credit: OPPO

OPPO Find X9s प्राइस और उपलब्धता

ओप्पो फाइंड x9s 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट के साथ लाया गया है जिसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए, जबकि 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपए रखी गई है। फोन को थ्री कलर Midnight Grey, Lavender Sky और Sunset Orange के साथ खरीदा जा सकता है।

ओप्पो फाइंड x9s 5G स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर भी दिया जा रहा है, इस पर आपको 10% का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। बैंक ऑफर का लाभ आप किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड के द्वारा उठा सकते हैं। अगर आपके पास पहले से कोई पुराना स्मार्टफोन है और आप उसको इस फोन के बदले एक्सचेंज करवाते हैं तो आपको 5000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिल जाएगा। फोन को 24 महीने के नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद कर खिला सकते हैं। ओप्पो फाइंड x9s स्मार्टफोन को अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और ओप्पो की वेबसाइट से 28 मई से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- 1TB स्टोरेज, 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ iQOO 15T स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *