200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ OPPO find X9 Ultra स्मार्टफोन

ओप्पो कंपनी ने OPPO find X9 Ultra स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है, ओप्पो का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा, 7050mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है, स्मार्टफोन गेमिंग और फोटोग्राफी के लिए काफी बेहतरीन साबित होगा। ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और उपलब्धता के बारे में नीचे जान सकते हैं।

OPPO find X9 Ultra स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को 6.82 इंच की ProXDR LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 3600 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 3168×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉलिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टर 2 प्रोटेक्शन सपोर्ट दिया जाता है।

प्रोसेसर: अगर इसके प्रोसेसर सपोर्ट की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन LPDDR5X RAM के साथ UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया है, जो ColorOS 16.0 के साथ मिलकर काम करता है।

प्राइमरी कैमरा: फोन के कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सेंसर के साथ दिया जाता है, इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। फोन से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग बढ़िया आसानी से की जा सकती है।

सेल्फी कैमरा: फोन के फ्रंट साइड से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जाता है।

बैटरी: फोन के बैटरी सपोर्ट की बात करें तो इसमें 7050mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, जो 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, इसमें 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।

अन्य फीचर्स: फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए इसमें IP66+IP68+IP69 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0, USB Type-C 3.2, Wi-Fi 7 और eSIM जैसे फीचर्स दिए जाते हैं इसमें आपको इन डिस्पले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

OPPO find X9 Ultra
OPPO find X9 Ultra/Photo Credit: OPPO

OPPO find X9 Ultra कीमत और उपलब्धता

ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जो 1,69,999 रुपए की कीमत में आता है। फोन की पहली सेल 28 में को शुरू होगी। इस 5G स्मार्टफोन को ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजॉन और अन्य रिटेल स्टोर से खरीद सकते हो।

यह भी पढ़ें:- 12GB RAM के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ OPPO Find X9s स्मार्टफोन, मिलेगा 50MP के तीन कैमरे और 7025mAh बैटरी

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *