200MP बैक कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा और 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo X300 Ultra 5G

वीवो कंपनी ने भारतीय मार्केट में ‘X300 सीरीज’ के दो नए 5G स्मार्टफोन Vivo X300 FE 5G और Vivo X300 Ultra 5G को लॉन्च कर दिए हैं। वीवो X300 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16GB रैम के साथ मार्केट में उतरा गया है, स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने Telephoto Extender Gen 2 और Grip Kit भी लॉन्च किए हैं, चलिए वीवो X300 अल्ट्रा स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

Vivo X300 Ultra 5G स्पेसिफिकेशन

Vivo X300 Ultra 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.82 इंच, 2K AMOLED
प्राइमरी कैमरा200MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा50MP
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
रैम16GB
स्टोरेज512GB
ओएसएंड्रॉयड 16, OriginOS 6
बैटरी6600mAh, 100W फ्लैश, 40W वायरलेस

वीवो X300 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 GPU मिल जाता है। स्मार्टफोन LPDDR5X Ultra Pro RAM के साथ UFS 4.1 स्टोरेज बुलाया गया है। वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 6600mAh की बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो 100W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

इसके डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82 इंच की डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन पर बनी AMOLED डिस्पले है। इसमें HDR 10+ , TUV Rheinland Flicker-Free और Dolby Vision जैसे सपोर्ट दिए जाते हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ट OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी इस पर 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 5 साल का OS अपडेट दे रही है।

Vivo X300 Ultra 5G स्मार्टफोन से फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाते हैं, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS लेंस के साथ दिया जाता है, इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल जाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। इस फोन के साथ X300 Ultra Photographer Kit भी खरीदनी पड़ेगी जो अलग से दी जाएगी।

फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो उसमें आपको 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6/6E, eSIM कार्ड, NFC और USB Type-C 3.2 चार्जिंग केबल जैसे फीचर्स कनेक्टिविटी के लिए दिए जाते हैं।

Vivo X300 Ultra 5G
Vivo X300 Ultra 5G/Photo Credit: Vivo

Vivo X300 Ultra 5G कीमत और कलर ऑप्शन

Vivo X300 Ultra 5G 1,59,999 रुपए
Telephoto Extender Gen 227,999 रुपए
Grip Kit11,999 रुपए

वीवो X300 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को इंडिया में Victory Green और Eclipse Black कलर के साथ पेश किया गया है, फोन को 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी इंडियन कीमत 1,59,999 रुपए है। इसके अलावा कंपनी ने Grip Kit की कीमत 11,999 रुपए और Telephoto Extender Gen 2 को 27,999 रुपए मैं लॉन्च किया है, स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

वीवो X300 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को 14 मई से खरीदा जा सकता है, स्मार्टफोन को अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। वीवो कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत इस पर चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% का कैशबैक देने वाली है, इसके अलावा इस फोन को नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। Grip Kit और Telephoto Extender Gen 2 को अलग से भी आप खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Dimensity 6500 Elite प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी के साथ Honor Play11 Plus स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *