लॉन्च से पहले सामने आए OnePlus Nord CE 6 5G फोन के सभी फीचर्स, 8000mAh बैटरी साथ इस दिन होगा लॉन्च

वनप्लस कंपनी भारतीय मार्केट में ‘Nord CE 6’ सीरीज लेकर आ रही है, इस सीरीज के तहत भारत में दो नए 5G स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 5G और OnePlus Nord CE 6 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही OnePlus Nord CE 6 स्मार्टफोन के सभी फीचर्स सामने आ गए हैं, स्मार्टफोन 8000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आने वाला है वनप्लस नॉर्ड CE 6 5G स्मार्टफोन के सभी फीचर्स आप नीचे जान सकते हैं।

OnePlus Nord CE 6 5G फोन के सभी फीचर्स हुए कंफर्म

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर Anvin ने एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वनप्लस नॉर्ड CE 6 5G स्मार्टफोन के सभी फीचर्स और कलर ऑप्शन के बारे में बताया है, इस फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकते हैं।

टिपस्टर ‘Anvin’ के अनुसार वनप्लस नॉर्ड CE 6 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा हो सकता है सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है, फोन के कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं। वनप्लस कंपनी इसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग पर आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है।

oneplus nord ce 6 5g
oneplus nord ce 6 5g/Photo Credit: oneplus

फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की 1.5K अमोलेड डिस्प्ले हो सकती है, फोन की स्क्रीन 3840Hz PWM टाइमिंग सपोर्ट करती है। वनप्लस नॉर्ड CE 6 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। फोन को पानी की बूंद से या डस्ट से बचने के लिए इसमें IP66/IP68/IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जा सकती है।

oneplus nord ce 6 5g
oneplus nord ce 6 5g/Photo Credit: oneplus

OnePlus Nord CE 6 5G लॉन्च डेट

वनप्लस कंपनी ने ऑफीशियली अनाउंस कर दिया है कि OnePlus Nord CE 6 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 7 मई 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड CE 6 5G स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज भी वनप्लस की वेबसाइट पर लाइव कर दिया है। इस फोन को भारतीय मार्केट में Pitch Black, Fresh Blue और Lunar Pear कलर ऑप्शन के साथ लांच किया जा सकता है।

Also Read:- 18GB RAM वाले Tecno Pop X 5G स्मार्टफोन की पहली सेल हुई शुरू, साथ में 6500mAh बैटरी भी

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *