Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Huawei कंपनी ने चीन मार्केट में अपना बुक स्टाइल फोल्डेबल स्माटफोन HUAWEI Mate X8 को आज लॉन्च कर दिया है। फोन को मार्केट में AII-Scenario और Mate X8 इवेंट में लॉन्च किया गया है। इस फोल्डेबल स्माटफोन में 50 मेगापिक्सल का RYYB कैमरा 1TB तक स्टोरेज और OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन के स्पेसिफिकेशन आगे देख सकते हैं।
हुआवेई मेट एक्स8 स्मार्टफोन में 2340×2424 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 8.2 इंच की OLED इंटरनल स्क्रीन दी गई है। जबकि इसमें 6.54 इंच की OLED एक्सटर्नल स्क्रीन 1132×2444 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। फोन की इंटरनल स्क्रीन 8000 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

वहीं इसके एक्सटर्नल स्क्रीन की बात करें तो इसमें 12000 नीड्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इंटरनल स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Third Generation Kunlun Glass जबकि इसके एक्सटर्नल स्क्रीन पर Foldable Flexible Screen, UTG सपोर्ट दिया गया है।

इस नए फोल्डेबल स्माटफोन में फोटोग्राफी करने के लिए 50 मेगापिक्सल का ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन OIS वाला 1/1.56 इंच का RYYB सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें 40 मेगापिक्सल का RYYB सेंसर वाला f/2.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर के साथ RYYB सेंसर और OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।
फोन में 3.5X ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट दिया गया है। फोन के कैमरे ऑटो फोकस के साथ आते हैं। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट भी दी गई है। इसके साथी कमरे में आपको AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। जबकि फोन के फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें दो फ्रंट कैमरे दे जाएंगे। पहला एक्सटर्नल स्क्रीन फ्रंट कैमरा जो की 8 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा और दूसरा इंटरनल स्क्रीन कैमरा जो 8 मेगापिक्सल का होगा जो f/2.4 अपर्चर के साथ आने वाला है।
HUAWEI Mate X8 फोन को मार्केट में Kirin 9050 Pro Logic Folding Tau ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है। फोन HarmonyOS 7.0 पर काम करता है। वही फोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोल्डिंग स्मार्टफोन को फास्ट चार्ज करने के लिए 50W का सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। वही फोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP55 और IP59 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है।
HUAWEI Mate X8 फोल्डेबल फोन को चीन में दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। फोन को 12GB RAM+256GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट मैं पेश किया गया है। जबकि HUAWEI Mate X8 Collector’S Edition को 16GB RAM+512GB स्टोरेज और 16GB RAM+1TB स्टोरेज वेरिएंट मैं पेश किया गया है। फोन को Azure Sky Black, Qingyun Brocade, Snowy White, Danxia Brocade और Purple Gold Brocade कलर के साथ खरीद सकते हो। लेकिन आपको बता दे कि अभी तक इस फोल्डेबल फोन की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसके लिए आपको थोड़ा वेट करना होगा।

वैसे तो अभी यह कहना सही नहीं होगा कि इस फोन को खरीदे या ना खरीदे क्योंकि अभी इस फोन की फीचर्स, स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन के बारे में ही जानकारी मिली है, फोन की कीमत का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। जब तक फोन की कीमत नहीं आ जाती तब तक यह नहीं कह सकते कि स्मार्टफोन को खरीदे या ना खरीदें।
अगर आपका मन है, कि आप एक फोल्डेबल स्माटफोन खरीदें तो आप HUAWEI Mate X8 फोल्डेबल फोन को ले सकते हैं। लेकिन इसका फैसला आप अपने बजट के हिसाब से कर सकते हैं। अगर आपका बजट कम है, तो आप Samsung Galaxy Z Fold8 को भी खरीद सकते हैं, इसमें भी काफी शानदार फीचर दिए गए हैं। जैसे ही HUAWEI Mate X8 फोन कीमत के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो हम आपको तुरंत अपडेट देंगे।
यह भी पढ़ें:- Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, 7000mAh बैटरी और 5200nits पिक ब्राइटनेस से लैस