Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

itel कंपनी ने भारतीय मार्केट में पिछले महीने अक्टूबर 2026 में itel City 300 5G को लॉन्च किया था। इस फोन को Bold Indigo कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन अब कंपनी इसके दो नए वेरिएंट कलर Mist Beige और Dark Ruby कलर लेकर आई। यानी कि अब इस फोन को आप दो नए कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। फोन को भारतीय मार्केट में 14,999 रुपए की कीमत के साथ पेश किया गया था। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई थी।
आईटेल सिटी 300 5जी को भारतीय मार्केट में Bold Indigo कलर के साथ उतर गया था जिसमें अब दो नए कलर ऑप्शन Mist Beige और Dark Ruby जुड़ गए हैं। वही फोन को इंडियन मार्केट में 14,999 रुपए की कीमत के साथ पेश किया गया था। जिसको आप 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ खरीद सकते हो। मोबाइल को ऑफलाइन रिटेल स्टोर और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के द्वारा खरीद सकते हो।
itel City 300 5G फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है। इसकी स्क्रीन पंच होल डिस्पले है जो की 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है इसके अलावा स्क्रीन सुरक्षा के लिए 2.5D ग्लास लेयर दी गई है।

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें UNISOC T8200 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाता है। वहीं इसकी रैम को वर्चुअल रैम की मदद से 12GB (4+8) तक बढ़ा सकते हो। वही फोन के स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हो।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसको फास्ट और तेजी से चार्ज करने के लिए 10W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी को चार्ज करने के लिए USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ OTG सपोर्ट भी दिया गया है।
itel City 300 5G फोन केंद्र आपको 13 मेगापिक्सल का सिंगल प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा वहीं इसके फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाएगा। इस फोन में आपको सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वही कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, GPS, FM Radio और 3.5mm Audio Jack जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
आईटेल सिटी 300 5G फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला Android 16 Go एडिशन है। जिसके होने से स्मार्टफोन में गूगल गो ऐप्स को आसानी से डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकेगा। इस प्रकार के ऐप्स स्मार्टफोन में काफी कम जगह घेरते है। इसके अलावा स्मार्टफोन की बैटरी भी काफी कम लगती है और स्मार्टफोन कभी हैंग भी नहीं करता है।
अगर आप कम बजट में itel कंपनी का स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे हैं तो आप आईटेल सिटी 300 5G स्मार्टफोन को ले सकते हैं लेकिन आपको कैमरा क्वालिटी, बैटरी और प्रोसेसर जैसे फीचर के साथ समझौता करना पड़ेगा। क्योंकि इसमें 5000mAh की बैटरी और सिर्फ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। अगर आप इसी बजट में किसी और कंपनी का स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आप Vivo और OPPO के स्मार्टफोन देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- 50.3MP कैमरे वाला Sharp फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 के साथ Sharp Aquos Sense11 जापान में पेश