50.3MP कैमरे वाला Sharp फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 के साथ Sharp Aquos Sense11 जापान में पेश

Sharp कंपनी ने जापान मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Sharp Aquos Sense11 को लॉन्च किया है। फोन को काफी यूनीक फीचर के साथ पेश किया गया है इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 chipset, 5000mAh की बैटरी और 50.3 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। आइए फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Sharp Aquos Sense11 फोन की प्राइज

Sharp Aquos Sense11 5G फोन को जापान में एक वेरिएंट के साथ ही लाया गया है। इसके 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की जापान कीमत 94,600 जापानी ऐन रखी गई है, जो इंडिया के (तकरीबन 55,000 रुपए) के आसपास बन जाते हैं।

Sharp Aquos Sense11
Sharp Aquos Sense11/Photo Credit: Sharp

Sharp Aquos Sense11 डिस्प्ले

Sharp Aquos Sense11 स्मार्टफोन को जापान में 6.2 इंच की Full HD+ LTPO Pro IGZO डिस्प्ले दी गई है, जो OLED फ्लैट डिस्प्ले पर बनी स्क्रीन है। इसमें 3000 नीड्स पिक ब्राइटनेस दी गई है इसके अलावा इसमें 240Hz का रिफ्रेश रेट और 1500 नीड्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट दिया गया है।

फोन में है, 5000mAh की बैटरी

Sharp Aquos Sense11 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया गया है जिसको तेजी से चार्ज करने के लिए 36W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन को सिर्फ 120 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा बैटरी का Standby time 950 घंटे दिया गया है।

सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर

Sharp Aquos Sense11 स्मार्टफोन को मार्केट में Qualcomm पर बने Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। जिस में LPDDR5X RAM सपोर्ट के साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाता है। वही फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वही फोन के सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो इस को Sharp Aquos Sense11 Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लाया गया है। इसमें कंपनी 4 साल का OS अपडेट देने वाली है, इसके साथ ही 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दिया जाएगा।

फोन में है, 50.3MP के ड्यूल कैमरे

फोटोग्राफी के लिए Sharp Aquos Sense11 5G फोन में 50.3 मेगापिक्सल का f/1.9 लेंस और 1/1.55 इंच का सेंसर सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 50.3 मेगापिक्सल वाला अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 लेंस और 1/2.55 इंच सेंसर के साथ आता है। वही फोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है जो f/2.2 लेंस सपोर्ट के साथ आने वाला है।

फोन के कनेक्टिविटी फीचर

Sharp Aquos Sense11 फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए IP69 रेटिंग मिल जाती है। वही कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो उसमें USB 3.2 Gen 1 पोर्ट, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6E और हॉटस्पॉट जैसे सुविधा मिल जाती है।

Sharp Aquos Sense11 फोन की 5 खूबियां

  1. फोन की सबसे बड़ी खूबी है कि इसमें आपको 4 साल का OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिल जाएगा।
  2. इसमें आपको 3000 नीड्स पिक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले मिलती है।
  3. इस में 50.3MP की Dual कैमरा सपोर्ट दिए गए हैं, इसके साथ 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
  4. इसके स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
  5. इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिल जाती है, जो सिर्फ 120 मिनट में फुल चार्ज होती है।

अगर आप जापान में रहते हैं, तो आप इन खूबियों के साथ इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Xiaomi 18 Pro Max ग्लोबल लॉन्च, इसमें है 16GB रैम, Back Display और 200MP ड्यूल कैमरा

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *