Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Huawei कंपनी ने अपना बजट स्मार्टफोन Huawei OSTA O1 Pro को चीन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दे की फोन हुआवेई ब्रांड का नया OSTA सब ब्रांड का पहला फोन है। फोन को चीन मार्केट में 200 मेगापिक्सल का RYYB कैमरा, 7000mAh बैटरी, 1TB तक स्टोरेज और 16GB RAM दी गई है। फोन के फीचर और कीमत के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।
Huawei OSTA O1 Pro 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल जाएंगे जिसमें 200 मेगापिक्सल का 1/1.28 इंच RYYB प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जबकि इसमें 3.7x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और Red Maple लेंस के साथ मिल जाएगा। वही फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला अल्ट्रा हाई रेजोल्यूशन पोर्ट्रेट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।
Huawei OSTA O1 Pro 5G स्मार्टफोन में आपको 6.39 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, इसकी डिस्प्ले 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले दी गई है। फोन की स्क्रीन के साथ 16:9.5 का एस्पेक्ट रेशों, 1.05mm का बेजल्स के साथ स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 96.1% मिल जाता है। इस फोन की डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM Dimming, 300 Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 406 PPI पिक्सल डेंसिटी मिल जाएगी।

फोन को चीन मार्केट में Huawei Kirin 9030S ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ उतारा गया है। फोन को मार्केट में HarmonyOS 7 AI Pioneer Edition के साथ लाया गया है। इसके साथ ही Huawei OSTA O1 Pro पहला स्मार्टफोन है जो इस सॉफ्टवेयर के साथ आया है। इसका सॉफ्टवेयर HarmonyOS 7.0 के साथ काम करता है। इसके साथ इसमें सिस्टम लेवल AI डिस्प्ले मिलती है, जो यूजर्स को सीधे कंटेंट तक पहुंचाने का काम करता है।
हुआवेई OSTA O1 Pro 5G फोन को पावर देने के लिए इसमें 66W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है। वही फोन की शिक्षा के लिए साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट मिल जाता है। वही फोन के कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई, USB Type-C पोर्ट, और GPS जैसे फीचर्स मौजूद है।
हुआवेई OSTA O1 Pro 5G स्मार्टफोन को चीन मार्केट में चार वेरिएंट ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें 12GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 युआन (तकरीबन इंडिया के 76,447 रुपए) होते हैं। वही फोन में 12GB रैम+512GB वेरिएंट को 6,499 युआन करीबन 90,349 रुपए में मिल जाता है। 16GB रैम+512GB स्टोरेज चीन में 7,99 युआन तकरीबन इंडिया के 1,01,471 रुपए, जब किसके टॉप वैरियंट की कीमत 8,799 युआन जो इंडिया में 1,22,324 रुपए बनते हैं। वही फोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ उतारा है जिसमें Starburst पर्पल, Nebula White और Starry Black के साथ मिल जाएगा। इस फोन को आप Vmall ओर JD के द्वारा खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- 5000mAh बैटरी के साथ नया 5G फोन itel City 300 हुआ Mist Beige और Dark Ruby कलर के साथ लॉन्च
[…] यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huaw… […]