Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

यूजर्स के डिमांड को देखते हुए iQOO ने भारतीय मार्केट में अपना नया 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 5G को आज लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन काफी ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा क्वालिटी और लंबी बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ है। आपको बता दे कि इसमें MediaTak Dimensity 7500 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है। यानी की आइकू का यह पहला स्मार्टफोन है, जो इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत और फोन के स्पेसिफिकेशन आगे बढ़ सकते हैं।
आइकू Z11 5G स्मार्टफोन को इंडिया में MediaTak Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। जो ऑक्टा कोर पर बना चिपसेट है। iQOO कंपनी के अनुसार स्मार्टफोन 1,202,592 AnTuTu Score अचीव कर लिया है। फोन को मार्केट में एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लेकर आया गया है जो Origin OS 6 पर चलता है। इसके साथ ही फोन के परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए इसमें 3800 mm² Vapor Chamber Cooling सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा कंपनी आपको इसमें 3 साल का OS अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।
फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें आपको 3000 नीड्स पिक ब्राइटनेस दी जाती है। यानी की धूप में भी स्क्रीन विजिबिलिटी काफी शानदार होने वाली है। इसमें कंपनी ने 6.83 इंच का AMOLED Curved डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट, 2000 नीड्स HBM ब्राइटनेस, 449 PPI पिक्सल डेंसिटी और 93.82% का स्क्रीन टू बॉडी रेशों मिल जाता है। इसके अलावा इसमें आपको Netflix HDR सपोर्ट और SGS Five-Star Sunlight सर्टिफिकेशन के साथ दी गई है, जो आपकी आंखों को नुकसानों से बचाता है।

iQOO Z11 5G फोन को 7050mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लाया गया है, फोन की बैटरी को 5 साल की हेल्थ के साथ पेश किया गया है। वही फोन की बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए 44W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट इस्तेमाल किया गया है। फोन की बैटरी को 10 मिनट में 1% से 17% तक चार्ज किया जा सकता है, वही 30 मिनट में फोन की बैटरी को 1% से 44% तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि फोन की बैटरी को 100% चार्ज करने के लिए 73 मिनट का समय लगता है।
फोन में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियल कैमरा सेटअप लगाए गए हैं। जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 OIS सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.79 अपर्चर सपोर्ट के साथ आता है। जबकि फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिल जाता है, जो f/2.2 अपर्चर सपोर्ट के साथ आता है। वही फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

आइकू Z11 5G फोन को डस्ट और पानी से बचने के लिए इसमें IP68 और IP69 वाटर असिस्टेंट रेटिंग दी जाती है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को 1.5 मीटर गहरे पानी के खड्डे में 30 मिनट तक रखने के बाद भी स्मार्टफोन में पानी नहीं जाएगा। इस फोन की स्क्रीन को आप अपने गले हाथों से भी आसानी से चला सकते हैं।
आइकू जेड11 5जी फोन को इंडिया में 6GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज में पेश किया गया है, जिसके कीमत सिर्फ 34,999 रुपए रखी गई है। जबकि फोन के 8GB RAM वेरिएंट को दो मेमोरी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपए, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपए रखी गई है। वही फोन के सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपए रखी गई है, जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
आइकू जेड11 5G फोन को इंडिया में Aurora Green और Celestial Blue कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है, जिसकी पहले सेल 25 अगस्त से शुरू होने वाली है। कंपनी ने लॉन्चिंग के साथ ही फोन पर डिस्काउंट ऑफर रखा है, यानी की फोन की शुरुआती सेल में आप फोन पर 3000 रुपए का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं, इसके अलावा आपको 1000 रुपए का अमेजॉन कूपन भी मिलने वाला है। दोनों ऑफर को मिलाकर आप इस फोन पर 4000 रुपए की छूट पा सकते हैं।
आइकू जेड11 5G स्मार्टफोन को Vivo T5 Pro और OnePlus Nord CE 6 5G स्मार्टफोन से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। आपको बता दे कि अगर आप iQOO Z11 5G स्मार्टफोन नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप वीवो टी5 प्रो और वनप्लस नॉर्ड सीई 6 5G फोन की और भी जा सकते हैं। क्योंकि यह दोनों स्मार्टफोन भी हाल ही में लॉन्च हुए iQOO के स्मार्टफोन को टक्कर देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:- iQOO Neo 11 Ultra लॉन्च, 16GB RAM, 50MP कैमरा और 9100mAh बैटरी के साथ आया नया फोन
[…] यह भी पढ़ें:- 12GB RAM, 7050mAh बैटरी और 3D Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ … […]