Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वीवो कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए भारतीय मार्केट में अपना जबरदस्त स्मार्टफोन Vivo Y31t 5G को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दे की वीवो Y31t 5G फोन को ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन मार्केट में सीधे सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। यानी कि आप इस फोन को अब आप अपने नजदीकी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। फोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और फीचर्स के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।
वीवो Y31t 5G फोन को इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। जिसमें से 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 25,999 रुपए रखी गई है। जबकि 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए और इसके टॉप वैरियंट की कीमत 34,999 रुपए रखी गई है, जो 6GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज में आता है। वीवो के इस फोन को Mint Green और Ruby Red कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी नहीं इस पर 1500 रुपए का बैंक डिस्काउंट भी पेश किया है।
Vivo Y31t 5G स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्पले 720×1570 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इस फोन की डिस्प्ले एलसीडी पैनल पर बनी पंच होल डिस्पले है। इसकी डिस्प्ले के साथ 1200 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया जाता है। अगर आप इस फोन को लगातार यूज करते हैं, तो आपकी आंखों को बचाने के लिए आई प्रोटक्शन सपोर्ट मिल जाता है।

कंपनी ने इस वीवो न्यू स्मार्टफोन को इंडिया में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। फोन में आपको ग्राफिक सपोर्ट Adreno 613 जीपीयू मिल जाता है। फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लाया गया है, जो Origin OS सपोर्ट के साथ मिलकर कार्य करता है।
वीवो Y31t 5G फोन से फोटोग्राफी करने के लिए इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो एलईडी फ्लैशलाइट के साथ आता है। वही फोन में एक सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का मिल जाता है। फोन से हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर्स और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.05 अपर्चर के साथ मिल जाता है।
वीवो कंपनी ने इस फोन को ऑफलाइन मार्केट में उतारा है, इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ कंपनी लेकर आई है, यानी कि आप इस फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज कर देते हैं तो स्मार्टफोन पूरे दिन आसानी से चल सकता है वही फोन को जल्दी और तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। फोन को पानी और मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए IP68+IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाती है।
अगर आप इंडिया में रहते हैं और वीवो कंपनी का अच्छा कैमरा क्वालिटी और अच्छी बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन ऑफलाइन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि वीवो Y31t 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसमें मिलने वाली 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो पूरे दिन हो आराम से चल सकती है।
इसके साथ ही फोन की कीमत भी काफी कम है और कैमरा क्वालिटी भी काफी शानदार है। अगर आपका बजट 25000 रुपए तक का है, तो आपको नया वीवो स्मार्टफोन खरीद लेना चाहिए। अगर आपका बजट 25000 रुपए से भी अधिक का है और आप एक गेमिंग स्माटफोन और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आप ओप्पो और वनप्लस कंपनी के स्मार्टफोन की और भी जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- 12GB RAM, 7050mAh बैटरी और 3D Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ नया 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 5G इंडिया में हुआ लॉन्च