Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

आइकू कंपनी ने चीन मार्केट में Neo सीरीज का नया प्रीमियम फोन iQOO Neo 11 Ultra को लॉन्च किया है। iQOO का यह पावरफुल स्मार्टफोन लंबी बैटरी शानदार गेमिंग फीचर्स और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ पेश हुआ है। iQOO का यह नया फोन उन यूजर्स के लिए काफी बेहतरीन साबित होगा जो गेमिंग के लिए एक नया 5G स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे हैं।
क्योंकि इस फोन में कंपनी की तरफ से सेल्फ डेवलप्ड Q2 गेमिंग चिप के साथ 8K Ice Dome कूलिंग सिस्टम भी दे रही है। जिससे स्मार्टफोन से गेम खेलना काफी आसान हो जाता है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से नीचे जानते हैं।
iQOO Neo 11 Ultra 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है, क्योंकि कंपनी इसमें 9,100mAh की बड़ी बैटरी देती है। जो गेमिंग के लिए काफी बेहतरीन है। आपको बता दे की कंपनी ने इस मोबाइल में सिंगल सेल बैटरी का यूज किया है, जो 8,905mAh क्षमता के साथ आती है।
फोन की बैटरी को जल्दी से फुल चार्ज करने के लिए इसमें 100W सुपर फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है। इसके साथ ही आपको इसमें OTG रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है, आपको बता दें कि इसमें और मोबाइलों के जैसे वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलता है।
कंपनी ने इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTak का Dimensity 9500M ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM G1-Ultra GPU मिल जाता है। इसके साथ इसमें गेमिंग के लिए सेल्फ डेवलप्ड Q2 ई स्पोर्ट्स चिप दिया गया है। ताकि गेमिंग के दौरान यूजर्स को बेहतरीन अनुभव मिल सके। वही फोन में नया 8K Ice Dome कूलिंग सिस्टम मिल जाता है। फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया है, जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है।
आइकू नियो 11 अल्ट्रा 5G में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT700V प्राइमरी कैमरा OIS सेंसर और f/1.88 अपर्चर के साथ दिया जाता है। जबकि इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ मिल जाता है। वही फोन के फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.45 अपर्चर के साथ दिया जाता है।
इस न्यू फोन के प्राइमरी कैमरे से आप 20x डिजिटल जूम कर सकते हैं। वही फोन के कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं। वही फोन के फ्रंट कैमरे से आप 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे।
iQOO Neo 11 Ultra 5G स्मार्टफोन में 3200×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जो 4000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 144Hz रिफ्रेश रेट दी जाती है। फोन में आपको एचडीआर सपोर्ट भी मिलता है, वही फोन में मौजूद कुछ गेमों के लिए 500Hz टच सैंपलिंग रेट दी जाती है। वही फोन से आंखें बचाने के लिए 2K eye Protection मिल जाता है।

वही फोन में आपको सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक 3D इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ मिलता है। इसमें ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 7, 4G, 5G कनेक्टिविटी, USB Type-C पोर्ट, ड्यूल नैनो सिम के साथ ही स्टूडियो डुएल स्पीकर मिल जाएंगे।
आइकू नियो 11 Ultra 5G स्मार्टफोन को चीन में चार वेरिएंट के साथ उतारा गया है, जिसमें 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल दिया गया है, जिसकी चीन कीमत 3,399 युआन जो इंडिया के 48,248 बनते हैं, वही फोन के सेकंड वेरिएंट को 3,799 युआन तकरीबन इंडिया के 53,926 बनते हैं। फोन 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल में मिलता है। वही फोन 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट चीन में 3,999 युआन जबकि इंडिया में 56,766 रुपए का होता है।
फोन का टॉप वैरियंट 4,399 युआन लगभग इंडिया के 62,444 रुपए बनते हैं। इस फोन को आप 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ ले सकते हैं। फोन को चीन से Shadow Black, Riding the wind और Chi Guangbai कलर ऑप्शन के साथ फोन को खरीदा जा सकता है।
अगर आप इस समय चीन में रह रहे हैं और आप अपने लिए एक शानदार गेमिंग स्माटफोन की तलाश में है, तो आप हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Neo 11 Ultra 5G स्मार्टफोन को खरीद कर अपना बना सकते हैं। क्योंकि स्मार्टफोन गेमिंग के लिए भी काफी बेहतरीन है और इसमें कैमरा क्वालिटी भी काफी अच्छी दी गई है। इसके साथ ही आपको इसमें शानदार 9100mAh की बड़ी बैटरी भी मिल जाती है। वहीं अगर आप इस फोन को ना खरीद कर अन्य कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप Vivo और OPPO किसी स्मार्टफोन की तरफ जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- 50MP ड्यूल कैमरा वाला Vivo 5G फोन लॉन्च, 5000 nits ब्राइटनेस और 8100mAh के साथ Vivo Y500 हुआ पेश