10,999 रुपए मैं लॉन्च हुआ सस्ता फोन Lava Smart 4 Pro, इसमें है 7000mAh बैटरी और UNISOC T610 चिपसेट

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपना सस्ता बजट स्मार्टफोन Lava Smart 4 Pro 4G को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन यूजर के लिए काफी अच्छा होने वाला है, जो काफी कम कीमत पर एक अच्छा बैटरी बैकअप और शानदार कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और Unisoc T610 चिपसेट दिया गया है। फोन की कीमत और फीचर के बारे में आगे जान सकते हैं।

Lava Smart 4 Pro फोन की कीमत

लावा स्मार्ट 4 प्रो 4G फोन को इंडिया में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसकी कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। फोन को Neelam Blue और Konark Gold कलर ऑप्शन के साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर जाकर खरीदा जा सकता है, इस फोन की सेल आज से ही शुरू हो गई है। वही फोन पर आपको 1 साल की वारंटी दी जाती है जबकि एक्सेसरीज पर आपको 6 महीने की वारंटी मिलती है। इसके अलावा इस फोन के साथ आपको Free Service @ Home की सुविधा मिलती है।

Lava Smart 4 Pro फोन की सबसे बड़ी खूबी 7000mAh बैटरी है

लावा स्मार्ट 4 प्रो 4G स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा 7000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। जिसको तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग तकनीकी इस्तेमाल की गई है। वही कंपनी दावा करती है कि स्मार्टफोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर 950 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने वाली है इसके अलावा 748 मिनट का यूट्यूब प्ले बैक टाइम देगी।

फोन में है, 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले

Lava Smart 4 Pro फोन के अंदर 6.75 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, इसकी स्क्रीन LCD पैनल पर बनी डिस्प्ले है। इसमें आपको सिक्योरिटी के लिए साइट माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी दिया जाता हैं।

फोन के स्पेसिफिकेशन

Lava Smart 4 Pro फोन को इंडिया में UNISOC T610 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है। इसके सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसको एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है। फोन की रैम को वर्चुअल फ्रेम की मदद से 8GB रैम तक बढ़ाया जा सकता है।

इस लावा स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करने के लिए बैक साइड पर 13 मेगापिक्सल का रियल कैमरा मिल जाएगा वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन को मार्केट में MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया गया है। यानी कि फोन को ऊंचाई से गिरने पर भी कोई नुकसान नहीं होगा।

Lava Smart 4 Pro
Lava Smart 4 Pro/Photo Credit: Lava

हमारी राय: किसको Lava Smart 4 Pro 4G लेना चाहिए किसको नहीं लेना चाहिए?

लावा कंपनी ने अपना बजट स्मार्टफोन लावा स्मार्ट 4 प्रो को लांच किया है जो की एक 4G फोन है। अगर आपको ऑनलाइन वीडियो देखने के लिए कॉल करने के लिए स्मार्टफोन चाहिए तो आप लावा स्मार्टफोन प्रो 4G को ले सकते हैं। क्योंकि इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो काफी समय तक चलती है।

अगर आपका बजट इसे थोड़ा अधिक है यानी की 13000 रुपए से 15000 रुपए के बीच है, तो आप Realme और Redmi कंपनी के स्मार्टफोन की ओर जा सकते हैं। क्योंकि इसकी कीमत पर आपको एक शानदार 5G स्मार्टफोन मिल जाएगा। जिसमें आप 5G का मजा ले सकते हैं, इसके साथ ही आप उसमें गेमिंग कभी मजा ले सकते हैं। 5G नेटवर्क होने की वजह से आपको इंटरनेट चलाने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei OSTA O1 Pro स्मार्टफोन, देखें कीमत और फीचर्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *