Honor Play 80m 5G स्मार्टफोन 5300mAh बैटरी, 12GB रैम और LCD स्क्रीन के साथ हुआ लॉन्च

ऑनर कंपनी ने चीन मार्केट में अपना जबरदस्त स्मार्टफोन Honor Play 80m 5G को लॉन्च कर दिया गया है। ऑनर ने इस मोबाइल को 5300mAh की बड़ी बैटरी, LCD डिस्पले और 12GB रैम ताकत के साथ पेश किया है। ब्रांड ने इस 5G स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर कंपनी की वेबसाइट के द्वारा रिवील किया गया है। ऑनर प्ले 80m 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी आगे देख सकते हैं।

Honor Play 80m 5G स्मार्टफोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन

ऑनर प्ले 80m 5G स्मार्टफोन को 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच की Full HD+ TFT LCD डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जो एक वॉटर ड्रॉप नोच डिस्पले है, इसकी डिस्प्ले 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। ब्रांड ने इसकी स्क्रीन पर Eye प्रोटेक्शन लगाया है जिससे स्मार्टफोन को ज्यादा देर चलने पर भी आंखों में दर्द नहीं होगा।

Honor Play 80m 5G
Honor Play 80m 5G/Photo Credit: Honor

मोबाइल के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक वाला Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, इसमें ग्राफिक्स के लिए ARM G57 MC2 ग्राफिक मिल जाता है। स्मार्टफोन को मार्केट में एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है जो MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करता है।

Honor Play 80m 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है जो f/2.2 अपर्चर सपोर्ट करता है, इसमें 10x डिजिटल जूम मौजूद है। इसके अलावा इसके फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का वीडियो और सेल्फी के लिए कैमरा दिया जाता है सेल्फी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

Honor Play 80m 5G
Honor Play 80m 5G/Photo Credit: Honor

ऑनर प्ले 80m 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5300mAh की बड़ी बैटरी दी है। जो 4 साल बैटरी हेल्थ के साथ आती है। इसके साथ ही आपको इसमें अल्ट्रा पावर सेविंग मोड भी मिल जाता है, कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन में अगर 10% चार्ज भी रहता है तो पेंशन घंटे का स्टेटबाय टाइम दे सकती है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.4, ओटीजी, Wi-fi, यूएसबी टाइप सी, 4G, 5G कनेक्टिविटी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। फोन को मिलिट्री गेट बॉडी के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है।

Honor Play 80m 5G स्मार्टफोन की कीमत

ऑनर प्ले 80m 5G स्मार्टफोन को 4GB रैम के साथ लाया गया है, इसके अलावा यह फोन एक्सपेंडेबल रैम सपोर्ट करता है, जिसमें आप फिजिकल रैम जोड़कर इस फोन की रैम को 12GB रैम (4GB+8GB) तक बढ़ा सकते हैं। इस मोबाइल में 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। आपको बता दे की कंपनी ने अभी तक इस 5G स्मार्टफोन की कीमत अनाउंस नहीं की है, जैसे ही फोन की कीमत अनाउंस हो जाएगी इस आर्टिकल को अपडेट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- 50MP Selfie कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 16 5G स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *