Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वीवो कंपनी अपने लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए इंडियन मार्केट में कल 26 नवंबर को Vivo X500 Series को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max इन मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही भारत में Vivo GT 2 Watch को भी पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के कुछ अहम फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी मिली है।
वीवो X500 सीरीज को इंडिया में 26 नवंबर 2026 दोपहर 12:00 बजे इवेंट के द्वारा लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही मार्केट में Vivo Watch GT 2 को भी पेश किया जाएगा। फोन की लाइव स्ट्रीम कल दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी जिसको आप सीधा वीवो का आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा देख सकते हैं।
फोन के प्राइस की बात की जाए तो हाल ही में लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X500 स्मार्टफोन को 1 लाख 20 हजार रुपए के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसके Vivo X500 Pro मॉडल को भारत में 1 लाख 50 हजार रुपए के लगभग पेश किया जा सकता है। वहीं इसके टॉप वैरियंट Vivo X500 Pro Max को 1 लाख 60 हजार रुपए मैं लॉन्च किया जा सकता है,
जो की 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में आ सकता है। वहीं इसी के 12GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 1 लाख 80 हजार रूपए के साथ पेश किया जा सकता है। आपको बता दे कि यह सिर्फ एक अनुमानित कीमत है, फोन के असली कीमत फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी।
Vivo X500 स्मार्टफोन को इंडिया में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वही वीवो X500 प्रो में 6.36 inch की LTPO OLED डिस्प्ले हो सकती है जो 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आएगी। जबकि वीवो X500 प्रो मैक्स में 2K रेजोल्यूशन वाली 6.85 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
वीवो X500 5G स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 9600M ऑक्टा कोर प्रोसेसर हो सकता है। जबकि वीवो X500 प्रो में MediaTak Dimensity 9600 Pro ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। और विवो X500 Pro Max 5G फोन में MediaTak Dimensity 9600 Pro ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जा सकता है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X500 फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वीवो X500 प्रो की कैमरा डीटेल्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है, कि फोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। जबकि वीवो X500 प्रो मैक्स में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
फोन के बैटरी की बात करें तो Vivo X500 मैं 7500 एम की बड़ी बैटरी दी जाएगी जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 90W का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 40W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। वही Vivo X500 Pro Max मैं 8000mAh की बैटरी हो सकती है। जिसको तेज सर्च करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
नोट: फोन की कीमत और फोन के स्पेसिफिकेशन लीक के आधार पर है। तो ये कहना मुश्किल है, कि फोन में यही फीचर्स दिए जाएंगे। फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेंगे। जिसके लिए आपको एक दिन का इंतजार करना पड़ेगा। फोन कल 26 नवंबर को लॉन्च होगा।
Vivo X500 Series का वेट वही करें जिसका बजट 1 लाख रुपए से ऊपर है। क्योंकि इस सीरीज के स्मार्टफोन लगभग सभी 1 लाख रुपए से ऊपर की होने वाले हैं। अगर आपका बजट इतना नहीं है तो आप वीवो के कम कीमत वाली स्मार्टफोन भी खरीद सकते हैं। इस सीरीज में 200 मेगापिक्सल का कैमरा, 8000mAh की बैटरी और शानदार डिस्प्ले दी जाएगी।
इस सीरीज के स्मार्टफोन उन व्यक्तियों के लिए काफी मददगार होंगे जो स्मार्टफोन से फोटो खींचने के और वीडियो बनाने के शौकीन है। इसके साथ इसमें लंबा बैटरी बैकअप भी मिल जाता है। वही इस Vivo X500 सीरीज का मुकाबला 9 दिसंबर को लॉन्च होने वाला Motorola Signature 27 से होने वाला है।
यह भी पढ़ें:- Motorola Signature 27 इंडिया लॉन्च कंफर्म, 200MP कैमरा और Extreme AMOLED डिस्प्ले के साथ लेगा एंट्री
[…] […]
[…] Vivo कंपनी ने अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X500 को लॉन्च कर दिया है। फोन 50MP Selfie कैमरा, […]